राष्ट्रीय

NCP नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर आज प्रोटेस्ट करेगी भाजपा

NCP नेता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा आज गुरुवार को सड़क पर उतरेगी। महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि, मलिक को मंत्री बाद से हटा देना चाहिए या ये पद उन्हें खुद छोड़ देना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2022, 9:42 AM IST
BJP to Protest Demanding Resignation of Minister Nawab Malik
BJP to Protest Demanding Resignation of Minister Nawab Malik

मनी लांड्रिंग मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक की बुद्धवर को गिरफ्तारी के बाद PMLA की विशेष अदालत ने आठ दिन (3 मार्च तक) की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विपक्षी दल कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी और अन्य, ईडी की इस कारवाई पर कड़े सवाल उठा रहे हैं और इसे राजनीति से प्रेरित कारवाई का करार दे रहे हैं। महाराष्ट्र में ईडी की इस कार्रवाई के खिलाफ आज विपक्षी दल मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी आज महाराष्ट्र में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। भाजपा की मांग है कि मंत्री की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। जबकि महाअघाड़ी सरकार ने नवाब मलिक को मंत्री पद से हटान से साफ इनकार कर दिया है।


भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों ने खोला मोर्चा:

महाराष्ट्र में मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी की आंच दूसरे राज्यों तक आ पहुंची है। कई राज्यों में विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने गोंडा में एक रैली के दौरान कहा कि भाजपा घबरा गई है, इसलिए वह अपनी एजेंसियों के माध्यम से लोगों को परेशान कर रही है। वहीं ममता बनर्जी ने भी एनसीपी चीफ शरद पवार से बात की है और कहा है कि नवाब मलिक को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।


नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग पर अड़ी भाजपा:

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा अड़ी हुई है। बता दें कि बीजेपी ने गुरुवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। बुधवार को मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने मांग की कि मंत्री को राज्य मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए।


यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED को शक- दाउद इब्राहिम से है कनेक्शन


क्या बोले महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख:

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि, ‘‘एक कानून है, जिसमें कहा गया है कि एक मंत्री को उसके पद से हटा दिया जाना चाहिए यदि वह आपराधिक आरोपों का सामना कर रहा है। मलिक को हटाया जाना चाहिए या पद छोड़ने के लिए कहा जाना चाहिए।’’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘महाराष्ट्र के दो मुख्यमंत्रियों ने इस तरह के गंभीर आरोपों का सामना करने के बाद अतीत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य में यह एक परंपरा है कि आरोपमुक्त होने तक संवैधानिक पद से हट जाते हैं।’’



यह भी पढ़ें-NCP नेता नवाब मलिक को कोर्ट ने 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा

Updated on:
24 Feb 2022, 9:42 AM IST
Published on: