5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCP नेता नवाब मलिक को कोर्ट ने 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष PMLA कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया है इससे पहले उनसे लंबी पूछताछ की गई थी जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 24 Feb 2022, 7:36 AM IST

Nawab-Malik

Nawab Malik

महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद उनकी पेशी कोर्ट में करवाई गई जहां ईडी की मांग के बाद कोर्ट ने एनसीपी नेता नवाब मलिक को आठ दिन (3 मार्च तक) की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि ईडी द्वारा कोर्ट से 14 दिन की रिमांड की मांग की गई थी।


कोर्ट में नवाब मलिक का पक्ष:

कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि कैसे उन्हें सुबह-सुबह उठा कर हिरासत में लिया गया और फिर सम्मन की प्रति पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया। दूसरी ओर ईडी के पक्ष से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पता चला की दाऊद गैंग के एक मेंबर ने 200 करोड़ की सम्पत्ति को नवाब मलिक के परिवार और उनके द्वारा नियंत्रित किए जाने वाले कंपनी ने ख़रीदी है।


शरद पवार ने किया नवाब मलिक का बचाव:

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि नवाब मलिक को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पवार ने कहा कि हमें आशंका थी कि इस प्रकार की कार्रवाई की जा सकती है क्योंकि मलिक खुल कर बोलते हैं।

और क्या बोले पवार:
पवार ने कहा कि सीधी सी बात है। अगर कोई मुस्लिम कार्यकर्ता होता है तो उसे दाऊद इब्राहिम से जोड़ दिया जाता हैं। जबकि उसका अंडरवर्ल्ड से कोई संबंध नहीं होता लेकिन ऐसा किया जाता है। पवार ने कहा कि उन्हें भी 1990 के दशक की शुरुआत में इसी प्रकार निशाना बनाया गया था जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और उनके विरोध में माहौल बनाया गया था। तब से 25 साल बीत गए।


यह भी पढ़ें-भगोड़े नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और माल्या से कितने रुपए मिले वापिस? केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

नवाब मलिक के वकील ने जताई आपत्ति:
कोर्ट में नवाब मलिक का पक्ष रख रहे वकील अमित देसाई ने कहा कि बिना किसी समन के नवाब मलिक को हिरासत में लिया गया। सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला तो उन्हें पकड़ कर ईडी ऑफिस लाया गया।

मंत्री नवाब मलिक ने कहा उनका अंडरवर्ल्ड से कोई संबंध नहीं:
बता दें कि नवाब मलिक ने दावा किया कि उनसे समन के कागजात पर ईडी ऑफिस में हस्ताक्षर करवाए गए। डी गैंग और मलिक का कोई संबंध नहीं। बीस साल बाद संबंधित आर्थिक लेन देन पर कार्रवाई की मांग क्यों की जा रही है। नवाब मलिक गिरफ्तारी के बाद कोर्ट जाते हुए कार के अंदर से कार्यकर्ताओं से कहा कि डरेंगे नहीं, लड़ेगे और जीतेंगे।



यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED को शक- दाउद इब्राहिम से है कनेक्शन