राष्ट्रीय

BJP Vs AAP: ‘झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच नहीं हो जाता,’ केजरीवाल पर बरसे हरदीप सिंह पुरी

Delhi Chunav 2025: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने जवाब दिया है।
3 min read
Dec 30, 2024
Hardeep Singh Puri
Hardeep Singh Puri

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) से पहले राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झूठ की धूप से तो बर्फ भी नहीं पिघलती, सच तो फिर भी चट्टान की तरह होता है! एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं...हां आपके झूठे होने का बार बार प्रमाण जरूर देगा। सच्चाई यह है कि आज तक कहीं भी किसी भी रोहिंग्या को कोई भी EWS फ्लैट नहीं दिया गया है। केजरीवाल के विधायक ने उन्हें दिल्ली में बसाकर, उन्हें मुफ्त राशन, पानी और बिजली के साथ हर एक को 10,000 रुपये देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है। क्योंकि रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं यह पूरे देश को पता है।

‘झूठ फैलाना बेशर्मी फैलाना’

उन्होंने आगे लिखा कि इनकी तो फितरत ऐसी है कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको अरविंद केजरीवाल ने ठगा नहीं। अरविंद केजरीवाल का रोहिंग्या को बार-बार सपोर्ट करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है! उन्होंने कहा कि जिस ट्वीट के आधार पर ये झूठ फैला रहे हैं, उसका स्पष्टीकरण उसी दिन महज कुछ घंटे बाद ही गृह मंत्रालय और मेरे द्वारा दे दिया गया था। यह पब्लिक डोमेन में है फिर भी झूठ फैलाना बेशर्मी जैसा है।

केजरीवाल ने हरदीप सिंह को गिरफ्तार करने का किया अनुरोध

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने का अनुरोध करता हूं। उनके पास इस बात का पूरा डेटा है कि उन्होंने रोहिग्याओं को कहां और कैसे बसाया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी। अमित शाह और हरदीप सिंह पुरी के पास इस बात का पूरा डेटा है कि उन्होंने रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया है।

AAP ने लगाया था वोट कटवाने का आरोप

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बीजेपी पर वोट कटवाने का आरोप लगाया था। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी वोट कटवा रही है और हजारों नए वोट जोड़ रही है। उन्होंने कहा था कि 15 दिसंबर से करीब 5 हजार वोटर्स डिलीट करने के एप्लीकेशन दिए है और करीब साढ़े सात हजार वोट ऐड करने के एप्लीकेशन दिए है। वहीं AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भी बीजेपी पर वोट कटवाने का आरोप लगाया था। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी दिल्ली के अंदर पूर्वांचल के लोगों का वोट कटवा रही है और चुनावी घोटाला करके जीतना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि नई दिल्ली विधानसभा में पत्नी अनीता सिंह का नाम कटवाने के लिए दो बार 24 और 26 दिसंबर को एप्लीकेशन दी थी। लोगों को रोहिंग्या बताकर भी वोट काटे जा रहे है।

AAP ने सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। वहीं कांग्रेस ने भी दो सूची जारी कर 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा अजित पवार की एनसीपी ने भी 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि अभी तक बीजेपी की विधानसभा चुनाव को लेकर एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई है।

Updated on:
30 Dec 2024 05:10 pm
Published on:
30 Dec 2024 05:10 pm
Also Read
View All
कायस्थ और युवा चेहरा पर दांव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बांकीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार

IMD Alert: अगले 7 दिन बारिश का कहर, यूपी में भारी वर्षा, छत्तीसगढ़-कर्नाटक में हाई अलर्ट

E20 Petrol: ‘ई-20 पेट्रोल से नुकसान हुआ हो तो एक कार का नाम बताइए’, नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती

Crime Against Girl: नाबालिग लडक़ी को घर बुलाता था फूड इंस्पेक्टर, फिर करता था गंदी हरकतें, विरोध पर कहता था- नौकरी से निकाल दूंगा

महाराष्ट्र में सेल्फी बनी मौत की वजह: खदान में फिसला एक बालक, बचाने पहुंचे दो दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूबे