राष्ट्रीय

‘चुनाव को हाईजैक करना चाहती है बीजेपी’, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने लगाया आरोप

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। वेणुगोपाल ने कहा है कि बीजेपी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को हाईजैक करना चाहती है।

2 min read
Apr 21, 2026
KC Venugopal
KC Venugopal (Photo - ANI)

कांग्रेस (Congress) सांसद के.सी. वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी (BJP) आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamilnadu Assembly Election) को हाईजैक करना चाहती है। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को हाईजैक करने के लिए बीजेपी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम - एआईएडीएमके (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam - AIADMK) को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

तमिल संस्कृति और पीएम मोदी की तानाशाही के बीच मुकाबला

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए वेणुगोपाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव तमिल संस्कृति और धर्मनिरपेक्षता के विचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के 'तानाशाही शासन' के बीच मुकाबला है।

विपक्ष की एकजुटता के आगे सरकार की हार

परिसीमन बिल को वोटिंग के ज़रिए खारिज किए जाने के मुद्दे पर भी वेणुगोपाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु में सीटों की संख्या कम करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकजुटता के चलते सरकार को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार तमिलनाडु में सीटों की संख्या कम करना चाहती है। पूरे विपक्ष ने मिलकर उनका मुकाबला किया और उन्हें हराया। अब वो यह प्रचार कर रहे हैं कि वो महिला आरक्षण के पक्ष में हैं और हम सब इसके खिलाफ हैं। यह पूरी तरह से झूठ है। तमिलनाडु की जनता यह साबित कर देगी कि पीएम मोदी का यह प्लान तमिलनाडु में बिल्कुल भी सफल नहीं होने वाला है।"

डीएमके-कांग्रेस की होगी जीत

आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, "इस चुनाव में डीएमके (DMK) और कांग्रेस गठबंधन की शानदार जीत होगी। कांग्रेस और डीएमके एकजुट हैं। हम यह चुनाव मिलकर लड़ेंगे और हम जीतेंगे। बीजेपी का झूठा प्रचार बिल्कुल भी सफल नहीं होने वाला है।"