राष्ट्रीय

‘समाजवादी पार्टी की वजह से जीत रही है बीजेपी’, आज़म खान की टिप्पणी पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

Owaisi Hits Back At Azam: आज़म खान की टिप्पणी पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। क्या कहा ओवैसी ने? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 8:17 AM IST
Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी (Photo - ANI)

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी मैदान पर इस बार असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी ने चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar Azad) की आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) {Aazad Samaj Party (Kanshi Ram)} के साथ गठबंधन किया है जिसे सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (Samajik Parivartan Morcha) नाम दिया है। समाजवादी पार्टी - सपा (Samajwadi Party - SP) इससे खुश नहीं है क्योंकि इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है। ऐसे में ओवैसी सपा नेता आज़म खान (Azam Khan) के निशाने पर हैं। आज़म लगातार ओवैसी पर निशाना साध रहे हैं। सपा नेता ने एक पर फिर ओवैसी पर टिप्पणी की है, जिस पर अब ओवैसी ने पलटवार किया है।

"समाजवादी पार्टी की वजह से जीत रही है बीजेपी"

आज़म की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा, "समाजवादी पार्टी 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनाव हार गई। वो बीजेपी (BJP) को नहीं रोक पाए। आप इसे क्या कहेंगे? क्या आप उन्हें ओलंपिक का गोल्ड मेडल देंगे? समाजवादी पार्टी की वजह से ही बीजेपी जीत रही है। 2022 से 2025 के बीच, सपा ने 13 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने लगभग 600 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन करीब 114 सीटें ही जीत पाए। इन 114 सीटों में से 111 सीटें तो अकेले यूपी में थीं। आप इन्हें कैसी टीम कहेंगे? ये लोग आत्म-मंथन नहीं करते।"

ओवैसी के बारे में क्या कहा आज़म ने?

सपा के एक कार्यक्रम में ओवैसी पर निशाना साधते हुए आज़म ने कहा, "जो लोग आजकल आपको परेशान कर रहे हैं, उन्हें आपने ही बड़ा बनाया है। उन्हें ऐसी दवा मिलनी चाहिए जिससे उनकी बिना वजह खुद को बहुत बड़ा समझने की बीमारी ठीक हो जाए और वो वापस अपने असली कद पर आ जाएं। उनके सामने कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है। बस एक छोटा सा लक्ष्य है - सरकारों को बनने न देना। वो 'किंगमेकर' तो नहीं बन सकते, लेकिन दूसरों का खेल ज़रूर बिगाड़ सकते हैं। यह एक बहुत ही तुच्छ और शर्मनाक लक्ष्य है।"

Also Read
View All