राष्ट्रीय

‘अगर PM मोदी नहीं होते तो…’, राम मंदिर ध्वाजरोहण पर बोले BJP के नेता मुख्तार अब्बास नकवी

Ram Temple flag hoisting: अयोध्या राम मंदिर पूर्ण हुआ और प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद पीएम मोदी व RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे गर्व का पल बताते हुए कहा कि मोदी–शाह के बिना मंदिर निर्माण संभव नहीं था। जानिए उन्होंने और क्या-क्या कहा...
2 min read
Nov 25, 2025
Mukhtar abbbas Naqbi
मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा नेता (फोटो-IANS)

Ram Temple flag hoisting: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर आज पूर्ण रूप से संपन्न हो गया। पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में 2 किलो की केसरिया ध्वज मंदिर के शिखर पर फहराने लगी।

आज बहुत गर्व का पल: नकवी

राम मंदिर ध्वजारोहण पर अब बयान भी आने लगे हैं। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे गर्व का पल बताया है। नकवी ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए आज बहुत गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी नहीं होते तो मुझे लगता है कि श्री रामजन्मभूमि के लिए कुर्बानी देने वाले लोगों को पता नहीं कितना समय और इंतजार करना पड़ता। इसलिए यह बहुत खुशी की बात है।

मोदी-शाह नहीं होते तो मंदिर नहीं बन पाता

नकवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर को लेकर सर्वसम्मति से फैसला दिया था। इसके बाद भी यदि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बन पाता। उनके होने की वजह से मंदिर निर्माण में जो भी बाधाएं थी, वह खत्म हो गईं। इसलिए यह पल गौरवपूर्ण है।

कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए नकवी ने कहा कि उनके बयान पर अब ध्यान देने की जरूरत नहीं है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को पसंद किया, इसीलिए मतदान करके उनको जिताया था। उनको भी पता था कि वे ही राम मंदिर का निर्माण करा सकते हैं। अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री न होते तो उनको अभी और राम मंदिर के लिए इंतजार करना पड़ता।

विपक्षी दलों ने मंदिर निर्माण में बाधा डालने का काम किया

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग हमेशा से राम मंदिर के निर्माण में बाधा पैदा करने में लगे हुए थे। इनका मकसद ही था कि राम मंदिर न बन पाए और हिंदू परेशान होते रहें, लेकिन भाजपा सरकार ने हिंदुओं की बात को समझा था। इसीलिए जनता भाजपा को पसंद कर रही है।

SIR जरूरी है और वह होकर रहेगा

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग बूथ लेवल ऑफिसर्स को डराने में लगे हुए हैं। वह संवैधानिक प्रक्रिया में रुकावट का काम कर रहे हैं। इन लोगों को यह नहीं पता कि इनको कभी इसमें सफलता नहीं मिलने वाली है। देश के लिए SIR जरूरी है और वह होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि बीएलओ को चुनाव आयोग की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिल रही है, वो लोग अपना काम शांति से कर रहे हैं। बस कुछ बीएलओ को भड़का कर गुमराह किया जा रहा है। इस तरह का काम विपक्ष पहले भी कर चुका है।

Updated on:
25 Nov 2025 01:55 pm
Published on:
25 Nov 2025 01:55 pm