राष्ट्रीय

महाराष्ट्र मनपा चुनावः देवेंद्र-एकनाथ सब पर भारी, मुंबई में ठाकरे बंधुओं को मात

मुंबई में महायुति ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) का 30 साल का वर्चस्व खत्म करते हुए 227 में से 118 वार्डों में जीत हासिल की।
less than 1 minute read
Jan 17, 2026
Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। (Photo - IANS)

महाराष्ट्र में देश की सबसे धनी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सहित 29 नगर निगम चुनावों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति (भाजपा-शिवसेना) सब पर भारी पड़ी। महायुति ने बीएमसी, पुणे, नागपुर, ठाणे सहित 29 में से 23 निकायों में बंपर जीत हासिल की जबकि महाविकास अघाड़ी से अलग होकर लड़ रही कांग्रेस लातूर, चंद्रपुर व भिवंडी में विजयी हुई।

मुंबई में महायुति ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) का 30 साल का वर्चस्व खत्म करते हुए 227 में से 118 वार्डों में जीत हासिल की। इससे मुंबई में भाजपा का पहला मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया। शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे 71 सीटें ही हासिल कर पाईं।

25 महापौर बनाएंगेः फडणवीस

बंपर विजय के बाद सीएम फडणवीस ने कहा कि महायुति 29 में से 25 नगर निगमों में अपने महापौर बनाएंगी। उन्होंने महायुति सरकार के विकास के एजेंडे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भरोसे को जीत का कारण बताया।

मोदी बाेले, धन्यवाद महाराष्ट्र

पीएम मोदी ने कहा, धन्यवाद महाराष्ट्र! ऊर्जावान जनता ने एनडीए के जनहितैषी सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है।महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और भी गहरा हुआ है। विकास के लिए हमारा कार्य-प्रणाली और दृष्टिकोण जनता के दिलों को छू गया है। एनडीए कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने महाराष्ट्र भर में जनता के बीच अथक परिश्रम किया।

पार्टीसभी निकायों में जीत (कुल वार्ड – 2869)मुंबई में जीत (कुल वार्ड – 227)
भाजपा142289
शिवसेना37429
कांग्रेस33024
शिवसेना (यूबीटी)17665
एनसीपी1553
एनसीपी (एसपी)4101
मनसे136
अन्य33010
Updated on:
17 Jan 2026 03:22 am
Published on:
17 Jan 2026 03:15 am
Also Read
View All
कोलकाता के ताराताला हादसे मामले में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, शेड गिरने से पांच नागरिकों की हुई थी मौत

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा