राष्ट्रीय

Bomb Threat: दिल्ली में बम की धमकी का सिलसिला जारी, DPS समेत कई स्कूलों के बच्चों को वापस भेजा गया घर

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में डीपीएस और जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें वापस घर भेजा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2024, 1:25 PM IST

Bomb Threat in Delhi: सोमवार (9 दिसंबर) की सुबह 7.00 बजे DPS और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल मैनेजमेंट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्कूल के बच्चे क्लास के लिए स्कूल पहुंच चुके थे। धमकी का सुनते ही बच्चों को घर भेजा गया और पुलिस को इसकी पूरी जानकारी दी गई। साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इससे [पहले भी दिल्ली में स्कूल, एयरपोर्ट, होटल और अन्य जगहों पर बम की धमकियां मिली थी और यह सिलसिला अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

एक विस्फोट हो चूका है

इससे पहले दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता का एक विस्फोट हो चूका है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। दिल्ली के रोहिणी में एक प्राइवेट स्कूल को बम की धमकी भरा एक ईमेल आया था। उसके बाद उसकी जांच की जाने पर धमकी अफवाह पाई गई थी।

CRPF स्कूल के पास विस्फोट

जहां एक ओर धमकी अफवाह पाई गई थी वही दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास एक विस्फोट हुआ था। दो महीने के अंदर दिल्ली में ऐसे दो विस्फोट हो चुके हैं, जिसके चलते अब यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फ्लाइट्स में भी बम की धमकियां मिलती रही हैं, जो जांच के बाद झूठी साबित हुई हैं।

Updated on:
9 Dec 2024, 1:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जदयू गलत कर रही है’- अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का तीखा बयान

Maharashtra News: 500 करोड़ की कथित ऑडियो क्लिप की जांच के लिए SIT गठित, IPS शैलेश बलकवडे को जिम्मेदारी

बिना बताए ब्लॉक कर दिया न्यूज पोर्टल का फेसबुक पेज, केरल हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

IPS भानु प्रताप पर उत्पीड़न के आरोप, पत्नी पूजा सिंह पहुंचीं बिहार राज्य महिला आयोग, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’