26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: IMD ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली NCR का हाल

Weather Update: IMD ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 9 Dec 2024, 8:07 AM IST

Weather Update: पूरे देश में मौसम अपना रुख बदल रही है। नवंबर से दिसंबर की शुरुआत तक भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य रहा। वहीं अब ठंड तेजी से बढ़ रही है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के निचे चला गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है।

इतना हुआ दिल्ली का तापमान

दिल्ली में ठंड की जबरदस्त शुरुआत हो चुकी है। अभी तक में सुबह और शाम का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ेगी। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना है। आपको बता दें की अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में मौसम ठंडा और कोहरे भरा हुआ रह सकता है।

दक्षिण भारत में मौसम का हाल

तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े: 'हिंदुत्व एक बीमारी है, भगवान राम को…', Mehbooba Mufti की बेटी के भड़काऊ बयान पर अजय आलोक का करारा जवाब

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग