राष्ट्रीय

नकली नोट देकर खरीदा असली सोना, डेढ़ करोड़ के नोटों पर बापू की जगह छाप दी अनुपम खेर की तस्वीर, फिर ये हुआ

Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में ठग ने एक व्यापारी को नकली नोट देकर असली सोना खरीद लिया। जब व्यापारी ने बैग खोला तो उसमें नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2024, 8:10 PM IST
Fake Currency with Anupam Kher Picture
Fake Currency with Anupam Kher Picture

Gujarat News: गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक नकली नोटों से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, नकली नोट देकर ठग असली सोना खरीद ले गए। इन नोटों पर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जगह अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की तस्वीरें छपी हुई थी। अहमदाबाद पुलिस ने 500 रुपये के हजारों नोट जब्त किए है, जिनकी कुल रकम 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इस वाकये को देखकर पुलिस भी हैरान हो गई।

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला

बता दें कि माणेक चौक के पीड़ित व्यापारी ने इस पूरे मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। वहीं पुलिस को संदेह है कि ठगी करने वाला गिरोह राजस्थान का हो सकता है। पुलिस के मुताबिक जालसाजों ने बड़े फर्जीवाड़े से इस घटना को अंजाम दिया है और नकली नोटों से असली सोना खरीद लिया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं नकली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। इतना ही नहीं नकली नोटों की गड्डियों की सील पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगह स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। इन नकली नोटों का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर अपनी छपे नोट की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- लो जी कर लो बात…कुछ भी हो सकता है। 

व्यापारी के साथ की ठगी

गौरतलब है कि एक सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से पुलिस ने जब्त किए है। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि 1 करोड़ 60 लाख रुपये की रकम कैश में दी जानी थी। एक व्यक्ति ने उसे कैश से भरा बैग दे दिया। बाद में जब बैग खोला तो उसमें नकली नोट निकले जिन पर महात्मा गांधी की जगह अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर बनी हुई थी।

Updated on:
30 Sep 2024, 8:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Judiciary vs Government India: जब न्याय की कुर्सी पर बैठे लोगों की स्वतंत्रता का सवाल उठा, तो पूर्व जस्टिस कौल ने क्यों जताई नाराजगी?

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका