26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पाकिस्तान स्थित हवेली देखनी हो तो क्लिक करें, किस हालात में हैं उनके लगाए पेड़ और चरखे…

Shaheed Bhagat Singh's house in Pakistan: शहीद भगत सिंह का पाकिस्तान में पुश्तैनी घर है। इसी घर में भगत सिंह का जन्म हुआ था और यहीं पर उन्होंने अपना बचपन बिताया था।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 30 Sep 2024, 6:49 PM IST

Shaheed Bhagat Singh's house in Pakistan

Shaheed Bhagat Singh's house in Pakistan

Bhagat Singh: देश की आजादी के जिक्र में शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh) का नाम जरूर आता है। उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान की थी। भगत सिंह के भारत में नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में भी चाहने वाले मौजूद है। भगत सिंह का पुश्तैनी घर आज भी पाकिस्तान में मौजूद है और इसी घर में उनका जन्म हुआ था। यहीं पर उन्होंने अपना बचपन बिताया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि आज के समय पाकिस्तान में भगत सिंह का घर कैसा है। इस वीडियो में भगत सिंह का कमरा भी दिखाया है, जहां पर भगत सिंह का जन्म हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी रिपोर्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी रिपोर्टर ने बताया कि वह फैसलाबाद घंटाघर से करीब 25 किलोमीटरदूर तहसील जड़ावाला पहुंचीं। इस वीडियो में शहीद भगत सिंह के घर को दिखाया है। जिसमें रिपोर्टर ने वह कमरा भी दिखाया जिसमें भगत सिंह ने जन्म लिया था। इसके साथ ही एक रिपोर्टर ने बताया कि जिस पेड़ों को भगत सिंह ने लगाया था आज भी वहां मौजूद है। पाकिस्तानी रिपोर्टर के इस वीडियो को एक्स पर सौरभ नाम के यूजर ने शेयर किया है।

हेरिटेज साइट के तौर पर किया घोषित

शहीद भगत सिंह के घर को हेरिटेज साइट के तौर पर घोषित किया गया है। इसे कुछ साल पहले ही पर्यटकों के लिए भी खोला गया है। भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन संगठन कई साल से पाकिस्तान में भगत सिंह से जुड़ी यादों को संजोने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें-Dalit Student को IIT में एडमिशन नहीं देने पर Supreme Court ने सुनाया फैसला, ‘हम प्रतिभा को इस तरह बर्बाद नहीं होने दे सकते’

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग