राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह ने रखी शर्त – मैं नार्को के लिए तैयार, विनेश और बजरंग पूनिया का भी टेस्ट हो

Wrestlers Protest: डब्ल्यूएफआई प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि अगर उनके टेस्ट के साथ पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पूनिया का भी यही टेस्ट कराया जाता है तो वह नार्को, पॉलीग्राफ सब टेस्ट के लिए तैयार हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2023, 6:35 AM IST
Brij Bhushan Singh
Brij Bhushan Singh

Wrestlers Protest: यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन जारी है। बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के रोहतक में एक खाप पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में खाप नेता शामिल हुए। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की। इसके बाद डब्ल्यूएफआई प्रमुख की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी सांसद का कहना है कि वह नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने पहलवानों के सामने एक शर्त रख दी।


विनेश और बजरंग पूनिया का भी टेस्ट हो

डब्ल्यूएफआई प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि अगर उनके टेस्ट के साथ पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पूनिया का भी यही टेस्ट कराया जाता है तो वह पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार हैं।

बृजभूषण सिंह ने पहलवानों के सामने रखी शर्त

उन्होंने कहा कि अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार है तो प्रेस बुलाकर घोषणा करे। डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने कहा कि वह उनको वचन देता है कि वह भी इसके लिये तैयार है। कैसरगंज सांसद ने कहा कि मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूँं और हमेशा कायम रहने का देशवासियो को वादा करता हूं। रघुकुल रीती सदा चली आयी प्राण जाये पर वचन न जाई।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश से अंडरपास में डूबी कार: महिला की मौत, मुआवजे का ऐलान

Updated on:
22 May 2023, 6:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All