30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश से अंडरपास में डूबी कार: महिला की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश के चलते एक महिला की मौत हो गई और एक छोटा बच्चा लापता हो गया। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया। इसी में एक कार पानी में डूब गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 May 2023, 8:32 PM IST

bengaluru rain

bengaluru rain

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक बार फिर देश के कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश हुई है। इसके बार कई जगह जलभराव की खबरें सामने आई है। बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच रविवार को के. आर. सर्किल अंडरपास में पानी भरने के कारण एक कार डूब गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक छोटा बचा लापता हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। दमकल और आपात सेवा कर्मियों बचाव कार्य में लगे हुए है।


सीएम सिद्धारमैया ने जताया दुख

बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें एक कार पानी में डूब गई। इसमें 6 लोग सवार थे। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने पीड़िता भानु रेखा के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।


इंफोसिस कंपनी में काम करती थी मृतक महिला

कार डूबने के बाद परिवार के सदस्य मदद के लिए चिल्ला रहे थे। इसके बाद आसपास के लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां पर एक महिला को मृतक घोषित कर दिया। महिला की पहचान भानु रेखा के रूप में हुई है। वहीं, एक छोटा बच्चा भी लापता हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार 6 लोग हैदराबाद से बेंगलुरु आए थे। भानु रेखा बेंगलुरु में इंफोसिस कंपनी में काम करती थीं।