राष्ट्रीय

बहन की शादी से 15 दिन पहले भाई की मौत, पसरा मातम

Bihar News: रविवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप वैन और कार के बीच हुई सीधी टक्कर में कार चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 6:35 PM IST
 brother dies 15 days before sister marriage in saran bihar

सारन जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं बाजार में रविवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप और कार की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुंजन घर के काम से बाजार गए थे। बाजार से घर लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कार में सीधी टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । साथ ही कार चालक गुंजन ओझा की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि 15 दिन बाद ही मृतक गुंजन के बहन की शादी होने वाली थी।


15 दिन बाद थी बहन की शादी

जानकारी के मुताबिक, 15 दिन बाद गुंजन की बहन की शादी होने वाली थी। घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। जैसे-जैसे शादी की तारीख करीब आ रही थी परिवार के लोग घर का काम समय से पहले पूरा करने में जुटे थे। बहन की शादी को लेकर गुंजन भी व्यस्त रहता था। इसी दौरान गिट्टी कम पड़ने पर वह खरीदने के लिए बाजार गया था। घटना के बाद पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद पिकअप वैन का चालक फरार हो गया।


मातम में बदली खुशियां

जिस घर में शादी की तैयारियां हो रही थी घर का निर्माण कार्य एवं रंग रोगन सहित साज सजावट का काम चल रहा था। आज उस घर में गुंजन की मौत के बाद मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही गुंजन के घर में चीख चित्कार की आवाज गूंजने लगी। स्वजनों के विलाप से घर में कोहराम मच गया।

Published on: