1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 2 दिनों में होगी जोरदार बारिश, जानिए मौसम विभाग को क्यों जारी करना पड़ा रेड अलर्ट

IMD Alert: मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 1 Jan 2024, 5:40 PM IST

 imd issued red alert for rajasthan mp chhattisgarh heavy rain in next 2 days

मौसम की आंख मिचौली के बीच नए साल की शुरूआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग विज्ञान ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही नए साल के जश्न के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जमा देने वाली सर्दी पड़ सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी हरियाणा के अंदर साइक्लोनिक सरकुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्र में भी बना हुआ है। इस कारण से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भयंकर बारिश हो सकती है। बारिश होने के चलते लोगों को ठंड से राहत जरुर मिलेगी, लेकिन बाद में गलन बढ़ने के चलते जमा देने वाली सर्दी देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में पड़ेगी जमा देने वाली ठंड

इन दिनों राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के अंदर कंपकपाती ठंड का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी अगले दो दिनों तक गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने वाली है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी यूपी और उत्तरी राजस्थान में 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। बता दें कि अगले दो दिन के दौरान दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

वहीं, IMD ने देश के कई राज्यों में मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को बहुत जरुरत होने पर ही सफर करने के लिए कहा गया है। वहीं, एमपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर लगा, RJD ने किया राम मंदिर का विरोध, लिखा- मंदिर जाना मानसिक गुलामी का मार्ग...

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय