राष्ट्रीय

BSNL India : Jio- Airtel को BSNL की कड़ी टक्कर, लॉन्च किया LIVE TV App, इतने सस्ते में उठा पाएंगे एंटरटेनमेंट का लुफ्त

BSNL India अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने अपने ग्राहकों को लिए एक नई सर्विस को लॉन्च कर दिया है। BSNL ने अब टेलिविजन की दुनिया में भी एंट्री कर ली है। कंपनी ने इसके लि BSNL Live TV ऐप को लॉन्च कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 11:08 AM IST
Feature image

BSNL India : भारत की सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कंपनी अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए तेजी से अपने नेटवर्क में सुधार कर रही है। जियो, एयरटेल और वीआई ने भले ही अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हों लेकिन बीएसएनएल अभी भी पुराने दाम में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। BSNL ने अब अपने ग्राहकों को एक और बड़ी सुविधा दे दी है।

हाल ही में BSNL ने नई दुनिया में कदम रखा है। कंपनी ने अपने BSNL Live TV ऐप को लॉन्च कर दिया है। फिलहला अभी यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। आप इस ऐप्लिकेशन को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके फीचर्स का पूरा खुलासा नहीं किया गया है।

यूजर्स के लिए नई सुविधाएं

एक मीडिया रिपोर्ट की तरफ से हुए खुलासे से पता चला है कि इस ऐप को WeConnect ने पब्लिश किया है। BSNL Live TV ऐप अपने ग्राहकों को सिंगल CPE के जरिए इंटरनेट, Cable TV और लैंडलाइन टेलीफोन सर्विसेज की सुविधा देता है। इस पूरे सिस्टम को एक एंड्रॉयड बेस्ड सिस्टम के जरिए ऑपरेट किया जाता है।

आपको बता दें कि इससे पहले बीएसएनएल ने इस साल फरवरी महीने में इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलिविजन सर्विस को फाइबर के जरिए लॉन्च किया था। कंपनी ने यूजर्स को महंगाई से बचाने कि लिए इसका प्राइस काफी कम रखा है। इस सर्विस को आप सिर्फ 130 रुपये प्रति माह की दर से ले सकते हैं। बता दें कि एंड्रॉयड TVs सर्विस के लिए सेट-टॉप बॉक्स की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

4G और 5G नेटवर्क पर चल रहा काम

आपको बता दें कि जब से निजी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं तब से यूजर्स सस्ते प्लान्स के लिए BSNL का रुख कर रहे हैं। पिछले एक दो महीने में कई लाख लोग BSNL में शिफ्ट हो चुके हैं। प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए बीएसएनएल एक तरफ सस्ते प्लान्स ऑफर कर रहा है वहीं दूसरी तरफ कंपनी 4G और 5G नेटवर्क पर भी काम कर रही है। बीएसएनएल 4G नेटवर्क के 15000 से ज्यादा टॉवर्स इंस्टाल कर लिए हैं। कंपनी की मानें इन टॉवर्स को ऐसे तैयार किया गया है जिससे इन्हें आसानी से 5G में बदला जा सकता है।

Updated on:
9 Sep 2024, 11:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
रामलीला मैदान की रैली के बाद केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शाह को जनता ने दिया साफ संदेश

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

INDIA Bloc Rally: ‘पूरे देश को जम्मू-कश्मीर बनाने की कोशिश’, महबूबा मुफ्ती ने विपक्ष की रैली में ऐसा क्यों कहा?

मुंबई लिफ्ट हादसे में 11 साल के मासूम की मौत, 3 महीने बाद सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर FIR

रामलीला मैदान की महारैली में गरजे राहुल गांधी: बोले- हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे, ज्ञानेश कुमार पर होगी कार्रवाई