राष्ट्रीय

Buddhadeb Bhattacharjee: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में निधन

West Bengal News: बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य  (Buddhadeb Bhattacharjee) का आज, गुरुवार 8 अगस्त को निधन हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2024, 11:30 AM IST
Former Chief Minister of West Bengal Buddhadeb Bhattacharya
Former Chief Minister of West Bengal Buddhadeb Bhattacharya (File Photo)

West Bengal News: बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharjee) का आज, गुरुवार 8 अगस्त को निधन हो गया। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने 80 साल की उम्र में सुबह 8.20 बजे कोलकाता स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने पिता की मौत की पुष्टि की।

10 वर्षों तक रहे CM

बंगाल में वाम मोर्चा के 34 साल के शासन के दौरान बुद्धदेव भट्टाचार्य दूसरे और आखिरी CPM मुख्यमंत्री थे। माकपा नेता वर्ष 2000 से 2011 तक 10 वर्षों के लिए राज्य के CM रहे। भट्टाचार्य ने 2015 में CPIM के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही 2018 में पार्टी के राज्य सचिवालय की सदस्यता भी छोड़ दी थी। बता दें कि CM रहने के दौरान भी उन्होंने बड़ा बंगला लेने से इनकार कर दिया था। पांच दशक की लंबी राजनीति, 18 साल तक मंत्री और 11 साल सीएम रहने के बाद भी उनके पास बंगला और कार नहीं रहा। बताया जाता है कि जब वह मंत्री और सीएम थे, तब भी उनका परिवार पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ही सफर करता था।

Updated on:
8 Aug 2024, 11:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
India Japan Relations: क्रिकेट की पिच से कूटनीति तक: भारत-जापान दोस्ती के 75 साल, 2027 होगा ‘साझा क्षितिज’ का वर्ष

‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत