राष्ट्रीय

Budget: बजट से जुड़े वो रोचक तथ्य जो आपको जरूर जानना चाहिए

Budget Important facts: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण परंपरा के अनुसार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट 2025 पेश करेंगी।

3 min read
Budget

Budget Trivia: बजट देश की अर्थव्यवस्था को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की ओर से 1 फरवरी 2025 को देश का बजट पेश किया जाएगा।  मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह बजट दूसरा पूर्ण बजट होगा, जो निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण का बतौर वित्तमंत्री यह 8वां बजट होगा, जिसमें 6 वार्षिक और दो अंतरिम बजट शामिल हैं। आइए जानते हैं बजट प्रक्रिया के बारे में कुछ रोचक तथ्य-

1860 में पेश हुआ था पहला बजट

भारत का पहला बजट 1860 में ब्रिटिश शासन के दौरान तत्कालीन वित्तमंत्री जेम्स विल्सन की ओर से पेश किया गया था। इसका उद्देश्य ब्रिटिश सरकार के लिए धन जुटाना था। यह बजट भारत की आजादी से पहले पेश हुआ था और उस समय में बजट केवल अंग्रेजी भाषा में ही बनाया जाता था।

आरके षणमुखम चेट्टी

स्वतंत्रता के बाद भारत का पहला बजट

भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। स्वतंत्र भारत का पहला बजट (Freedom India's First Budget) 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी (RK Shanmukham Chetty) की ओर से पेश किया गया था। आरके षणमुखम चेट्टी एक भारतीय वकील, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे।

 

प्रधानमंत्री ने 3 बार पेश किया Budget

क्या आप जानते हैं देश की आजादी के इतने सालों के इतिहास में 3 बार प्रधानमंत्री भी बजट पेश कर चुके हैं। आइए जानते हैं ये तीन प्रधानमंत्री कौन हैं। वित्तवर्ष 1958-59 का बजट तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने संसद में पेश किया था। वह बजट पेश करने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। इंदिरा गांधी ने 28 फरवरी, 1970 को बजट पेश किया था। इसके अलावा वर्ष 1987-88 का बजट तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) ने संसद में पेश किया था।

India's First Paperless Budget

देश के पहले पेपरलेस बजट की कहानी

कोरोना वायरस संक्रमण के समय सरकार के सामने बजट पेश करना एक चुनौती थी। 5 जुलाई 2019 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को बही-खाता में रखकर परंपरा को तोड़ा। फिर 1 फरवरी 2021 को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल इंडिया पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए पारंपरिक 'बही-खाता' स्टाइल पाउच में लिपटे डिजिटल टैबलेट का उपयोग करके पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया। वर्ष 2021 में पहला पेपरलेस बजट (Paperless Budget) पेश किया गया था। इसके बाद से देश में पेपरलेस बजट की परंपरा शुरू हो गई। 

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी 8वां बजट

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह बजट दूसरा पूर्ण बजट होगा। इसे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण का बतौर वित्तमंत्री यह 8वां बजट होगा, जिसमें 6 वार्षिक और दो अंतरिम बजट शामिल हैं। 

यहां देखे बजट 2025 का लाइव कास्ट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण परंपरा के अनुसार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। इस बजट का सीधा प्रसारण DD न्यूज और संसद टीवी पर किया जाएगा। इसके अलावा आप आसान भाषा में बजट समझना चाहते हैं तो आप Patrika.com पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां हम आपको सरल भाषा में बजट से जुड़ी सारी जानकारियां देगें।

Also Read
View All

अगली खबर