केंद्रीय बजट 2025 आने वाले वर्षों में भारत की इकोनॉमी को आकार देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सैलरी क्लास को बजट में इनकम टैक्स (Income Tax) में राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय बजट में अमृत काल के तहत 'विकसित भारत' की थीम पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। भारत सतत विकास के लिए प्रयासरत है, इसलिए बजट पर प्रमुख राजकोषीय नीतियों, कर सुधारों और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर गहरी नजर रहेगी। नए टैक्स रिजीम (New Tax Regime) को खर्च बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन सेविंग करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए मौजूदा योजनाओं को बनाए रखना भी जरूरी है। टैक्सपेयर्स को यह तय करने की आजादी मिलनी चाहिए कि उनके लिए कौनसा Tax रिजीम बेहतर है।