राष्ट्रीय

हवाई सफर पर महंगाई की मार! एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट के दाम, अब विदेश जाना होगा और भी महंगा

Air India Ticket Price Hike: एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। अब विदेश यात्रा महंगी होगी। अमेरिका, यूरोप और दुबई जाने के लिए अब आपको कितनी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

2 min read
Air India flight

Air India Ticket Price Hike: हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए एक बड़ा झटका लगा है। अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अपने टिकटों पर लगने वाले फ्यूल सरचार्ज को बढ़ा दिया है। ईरान और आसपास के देशों में छिड़ी जंग की वजह से पूरी दुनिया में विमान के ईंधन (ATF) के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसी बढ़ते खर्च का बोझ अब आम यात्रियों पर डाला जा रहा है। 8 अप्रैल से कई रूट्स पर ये नई दरें लागू हो जाएंगी, जिससे फ्लाइट के टिकट महंगे मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

जंग के बीच ट्रंप का एक और बड़ा दांव, अब आर-पार की स्थिति, जानें क्या है पूरा मामला?

क्यों बढ़ी टिकट की कीमतें

दुनियाभर के बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में आई आग ने एयरलाइंस की कमर तोड़ दी है। जो तेल कुछ समय पहले तक काफी सस्ता था, उसकी कीमत एक महीने के भीतर ही करीब दोगुनी हो गई है। एयर इंडिया का कहना है कि सरकार ने भारत के अंदर तो तेल की कीमतों पर थोड़ा लगाम लगाया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तेल बहुत महंगा मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वे अपनी तरफ से काफी खर्चा खुद उठा रहे हैं, लेकिन भारी बढ़ोत्तरी की वजह से अब कुछ हिस्सा यात्रियों से वसूलना उनकी मजबूरी बन गई है।

घरेलू उड़ान वालों को कितना होगा नुकसान

भारत के अंदर सफर करने वालों के लिए एयर इंडिया ने एक तय रकम वसूलने के बजाय सफर की दूरी देखी जाएगी। आप जितनी लंबी दूरी की यात्रा करेंगे, उतना ही ज्यादा फ्यूल सरचार्ज देना होगा। छोटे शहरों के बीच की उड़ान पर बोझ कम रहेगा, लेकिन अगर आप दिल्ली से केरल या गुवाहाटी जैसी लंबी दूरी तय कर रहे हैं, तो किराया बढ़ जाएगा। यही नियम एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स पर भी लागू किया गया है।

विदेश जाना अब कितना महंगा

विदेशी उड़ानों में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। खाड़ी देशों जैसे दुबई या ओमान जाने वालों को अब प्रति टिकट करीब 50 डॉलर ज्यादा देने होंगे। वहीं अगर आप सिंगापुर जा रहे हैं, तो यह बोझ 60 डॉलर के करीब होगा। थाईलैंड और वियतनाम जैसे साउथ ईस्ट एशिया के देशों के लिए एयरलाइन ने 100 डॉलर का सरचार्ज तय किया है। सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी की फ्लाइट्स पर पड़ा है। यूरोप और ब्रिटेन जाने के लिए 205 डॉलर और अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए यात्रियों को 280 डॉलर तक का अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज चुकाना होगा।

कब से लागू होंगे नियम

जिन्होंने टिकट पहले ही बुक कर ली है। पुराने टिकटों पर यह नया नियम लागू नहीं होगा। लेकिन अगर आप 8 या 10 अप्रैल के बाद नई बुकिंग करते हैं, तो आपको बढ़ी हुई कीमतें देनी होंगी। साथ ही, अगर आप पुराने टिकट की तारीख बदलते हैं, तो भी आपको नए रेट के हिसाब से भुगतान करना होगा। एयर इंडिया ने साफ किया है कि जैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होंगी, वे इस सरचार्ज को कम करने पर विचार करेंगे। तब तक के लिए यात्रियों को महंगे सफर के लिए तैयार रहना होगा।

ये भी पढ़ें

ईरान ने दबाई दुनिया की नस !100 डॉलर के पार पंहुचा कच्चा तेल, ट्रंप की धमकी के बीच एशियाई देशों के लिए बड़ी टेंशन

Published on:
07 Apr 2026 05:23 pm
Also Read
View All