राष्ट्रीय

‘दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है, जबकि राहुल गांधी की सोच ही नकारात्मक है’, पीयूष गोयल ने पीएम को बताया बड़े विजन वाला नेता

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है, जबकि कांग्रेस नेता नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। नक्सलवाद, आतंकवाद, विदेश नीति और पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है।

2 min read
May 21, 2026
Piyush Goyal(Photo- IANS)

Piyush Goyal On Rahul Gandhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर थे। यूएई,नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे से वापस आ गए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने मीडिया से बात की। पीएम मोदी पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर भरोसा जता रही है। पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया पांच देशों की यात्रा का जिक्र करते हुए इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे के दौरान दुनिया ने भारत की ताकत को महसूस किया।

मीडिया से बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि इस यात्रा में पीएम मोदी ने 50 से ज्यादा वैश्विक कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इन बैठकों में निवेश, व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रक्षा सहयोग और ऊर्जा साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे जोड़ा कि यह दौरा के लिए भारत के लिए बहुत फायदेमंद रहा है।

ये भी पढ़ें

कई चुनौतियों के बीच अभिषेक बनर्जी को राहत, हाई कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में कार्रवाई पर लगाई रोक

गोयल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र और भारत पर भरोसा जता रही है, वहीं राहुल गांधी लगातार नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान और भाषण उनकी हताशा को दिखाते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता बार-बार कांग्रेस नेता को नकार रही है, लेकिन इसके बावजूद उनकी भाषा और आरोपों का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

गालियां कमजोर लोगों का हथियार होती है-गोयल


गोयल ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह एक कमजोर राजनीति की निशानी है। उन्होंने अंग्रेजी की कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि “गालियां कमजोर लोगों का हथियार होती हैं।” केंद्रीय मंत्री ने नक्सलवाद और आतंकवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नक्सलवाद खत्म करना देशद्रोह है, या फिर सालों तक नक्सलवाद को बढ़ने देना देशद्रोह माना जाना चाहिए। गोयल ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर घुसपैठियों को समर्थन देने का आरोप भी लगाया।

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर दिया था बयान


दरअसल, राहुल गांधी हाल के दिनों में केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने वैश्विक तनावों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी और दावा किया था कि देश के सामने 'आर्थिक तूफान' आने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और पांच देशों की यात्रा पर भी सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फेक वीडियो के जरिए आर्मी चीफ को बदनाम करने की साजिश, PIB फैक्ट चेक में सामने आया सच
Updated on:
21 May 2026 07:14 pm
Published on:
21 May 2026 07:07 pm
Also Read
View All