राष्ट्रीय

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, CAQM ने पंजाब में पराली जलाने के 4,459 मामले दर्ज किए, 884 मामलों में FIR

CAQM के अनुसार 8 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने के 4,459 मामले दर्ज हुए। दिल्ली में AQI 400 के करीब, AAP ने डेटा में हेराफेरी का आरोप लगाया।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 12:30 PM IST
Delhi Air Pollution
वायु प्रदूषण। फोटो- आईएएनएस

दिवाली के एक दिन बाद यानी 9 नवंबर को दिल्ली की आबोहवा खराब है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पराली जलाने के मामलों पर रिपोर्ट जारी की है। आयोग के मुताबिक 8 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने की कुल 4,459 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बताया कि पंजाब में से 2998 जगहों पर मौके पर जाकर जांच की गई। 1310 जगहों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। 1,228 मामलों में पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है। कुल 62.55 लाख रुपये का जुर्माना लगा, जिसमें से 32.60 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। वहीं, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत 884 मामलों में FIR दर्ज हुई है। 1,017 खेतों के जमीन रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। CAQM अधिनियम की धारा 14 के तहत 18 नोडल अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही भी शुरू की गई है।

किन जिलों में सबसे ज्यादा मामले

पंजाब के तरनतारन जिले में पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं सामने आई हैं। यहां पराली जलाने की 654 घटनाएं सामने आई, जबकि फिरोजपुर (592), संगरूर (488), बठिंडा (406) और पटियाला (288) से सामने आई हैं। तरनतारन में 306 और फिरोजपुर में 247 जगहों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में धान की खेती वाले कुल 32.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में से 91.40 प्रतिशत पर कटाई पूरी हो चुकी है।

दिल्ली में AQI 400 के करीब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह दिल्ली की हवा "गंभीर" श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई और AQI 400 के स्तर को छू गया। दिल्ली के कई निगरानी केंद्रों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा बुराड़ी क्रॉसिंग पर 441 रहा। इसके बाद विवेक विहार (437), दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (434), दिल्ली विश्वविद्यालय का नॉर्थ कैंपस और जहांगीरपुरी (433-433) और रोहिणी (430) रहे। मुंडका (417), पंजाबी बाग (409), NIH नरेला (407) और ITO (407) भी सुबह के समय "गंभीर" श्रेणी में थे।

Updated on:
9 Nov 2026, 12:30 PM IST
Published on: