CBI investigation: मणिपुर में हो रही हिंसा को ध्यान में रखकर CBI ने अब तक आठ मामले दर्ज किए हैं, जिनमें राज्य में महिलाओं पर कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामले शामिल हैं।
पिछले 3 महिने से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर को लेकर आज बड़ी खबर सामने आई है। अब राज्य में हिंसा से जुड़े नौ और मामलों की जांच सीबीआई करेगी। अब जांच एजेंसी के द्वारा जांच किए जा रहे मामलों की कुल केसों की संख्या 17 हो गई है। वहीं, उच्च अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी की जांच इन 17 मामलों तक सीमित नहीं रहेगी। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध या यौन उत्पीड़न से संबंधित जांच के लिए महिला अधिकारियों की भी तैनाती करने का फैसला किया गया है।
यौन शोषण सहित 9 और मामलों की जांच करेगी CBI
मणिपुर में हो रही हिंसा को ध्यान में रखकर CBI ने अब तक आठ मामले दर्ज किए हैं, जिनमें राज्य में महिलाओं पर कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामले शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई नौ और मामलों को संभालेगा। अधिकारियों के अनुसार, जांच एजेंसी राज्य के चुराचांदपुर जिले में कथित यौन उत्पीड़न के एक और मामले को अपने हाथ में ले सकती है।
महिला अधिकारियों को भी किया तैनात
उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी सभी फोरेंसिक नमूनों को अपने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में स्थानांतरित करेगी। क्योंकि इसकी जांच की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की जांच के लिए राज्य में महिला अधिकारियों को भी तैनात किया है।
ये भी पढ़ें: मोदी- नवाज शरीफ से मिल सकते हैं, तो अजीत- शरद पवार क्यों नहीं? संजय राउत