
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बगावत के करीब 40 दिन बाद शरद पवार और उनके बागी भतीजे और महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मिले। दोनों नेताओं के मिलने पर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान दौरे पर भी निशाना साधा।
बता दें प्रधानमंत्री मोदी अपने पहले कार्यकाल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बुलावे पर अफगानिस्तान से आते समय कुछ देर के लिए पाकिस्तान गए थे और नवाज शरीफ के परिवार के लोगों से मिले थे।
PM मोदी और नवाज शरीफ मिल सकते हैं तो शरद और अजीत क्यों नहीं? संजय राउत
NCP के दोनों धड़ों के नेताओं के मिलने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिल सकते हैं, तो शरद पवार और अजीत पवार क्यों नहीं? उन्होंने कहा, मीडिया से पता चला है कि कल शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात हुई।
शरद पवार जल्द ही इस पर बात करेंगे। मुझे लगता है कि शरद पवार ने अजित पवार को I.N.D.I.A की बैठक के लिए आमंत्रित किया था।
मोदी को हरा सकती है प्रियंका गांधी
वहीं संजय राउत ने यह भी दावा किया कि अगर प्रियंका गांधी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ेंगी, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। एक कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। बीजेपी के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है। लोगों को राहुल गांधी के साथ खड़ा होना चाहिए। यह मेरा विचार है। अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ती हैं तो वह निश्चित रूप से उनके खिलाफ चुनाव जीतेंगी।
ये भी पढ़ें: JK: तिरंगा यात्रा पर महबूबा का निशाना, नेहरू और मनोज सिन्हा का फोटो शेयर कर लिखा…
Published on:
13 Aug 2023 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
