15 अगस्त 2023, देश को आजादी हुए 76 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर आज जम्मू-कश्मीर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए। इस मौके पर पीपुल्स डेमोक्रटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक फोटो शेयर कर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालात पर पंडित नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए तंज कसा है। उन्होंने जो दो तस्वीरें शेयर की, उनमें एक देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की है, जबकि दूसरी तस्वीर राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की है।