राष्ट्रीय

सीएम केसीआर की बेटी कविता के घर पहुंची सीबीआई की टीम, दिल्ली शराब घोटाला मामले में कर रही पूछताछ

रविवार को हैदराबार में दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए टीआरएस एमएलसी के कविता के घर पहुंची है। उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, पूछताछ से एक दिन पहले हैदराबाद में कविता के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2022, 12:28 PM IST
CBI Questions KCR's Daughter K Kavitha In Delhi Liquor Policy Case
CBI Questions KCR's Daughter K Kavitha In Delhi Liquor Policy Case

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई (CBI) की टीम तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के कविता से पूछताछ करने बंजारा हिल्स स्थित उनके घर पहुंची है। सीबीआई ने आज टीआरएस (TRS) नेता कविता को पूछताछ के लिए समन किया था। दिल्ली शराब घोटाले में कथित रिश्वत पर दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक रिमांड रिपोर्ट में के कविता का नाम सामने आया था। इसके बाद कविता ने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।


इससे पहले 6 दिसंबर को कविता को पूछताछ के लिए समन किया था। मगर अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए उन्होंने सीबीआई को 5 दिसंबर को पत्र लिख कर दूसरी तारीख देने की अपील की थी। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने 11 दिसंबर को के कविता के घर पर पूछताछ के लिए पहुंचने का फैसला किया। कविता के घर के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


पुलिस ने एमएलसी के कविता के घर के पास बैरिकेड्स लाग दिए हैं। किसी को भी उनके घर के पास जाने की अनुमति नहीं है। सीबीआई की पूछताछ से पहले कविता के घर के बाहर कई पोस्टर लगे दिखे। पोस्टरों पर 'फाइटर की बेटी कभी नहीं डरेगी' जैसे नारे लिखे थे। टीआरएस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित कविता के घर के आसपास पोस्टर लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब नीति केस में ईडी का एक और बड़ा एक्शन, सिसोदिया के करीबी अमित अरोड़ा गिरफ्तार

Published on: