29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली शराब नीति केस में ईडी का एक और बड़ा एक्शन, सिसोदिया के करीबी अमित अरोड़ा गिरफ्तार

Delhi liquor policy case : प्रवर्तन निदेशालय ने शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी अमित अरोड़ा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अरोड़ा बडी रिटेल के निदेशक हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 30 Nov 2022, 9:59 AM IST

ED arrests businessman Amit Arora in Delhi liquor policy case

ED arrests businessman Amit Arora in Delhi liquor policy case

Delhi liquor policy case : दिल्ली आबकारी नीति में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने एक और कार्रवाई की है। दिल्ली शराब नीति केस में एक्शन लेते हुए ईडी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी अमित अरोड़ा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अमित अरोड़ा बडी रिटेल के निदेशक हैं। माना जा रहा है कि ईडी अब अरोड़ा से इस मामले में पूछताछ करेगी। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आरोपी बनाया गया है और बीते दिनों उनके पीए से पूछताछ की गई थी।


प्रवर्तन निदेशालय ने बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। वित्तीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं। आरोपी लोक सेवकों के लिए शराब लाइसेंसधारियों से एकत्र किए गए अनुचित आर्थिक लाभ के प्रबंधन और विचलन में सक्रिय रूप से शामिल थे।


ईडी इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को ईडी ने पूछताछ के बाद 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था।


गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की पुरानी शराब नीति की तुलना में साल 2021-22 में आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया नई नीति लेकर आए थे। जांच एजेंसी ने इसमें भ्रष्‍टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसमें मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग