राष्ट्रीय

‘कानून का हाथ आप तक जरूर पहुंचेगा’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी को दे दिया बड़ा संदेश

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर अपराध को लेकर हमला बोला। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार करते हुए कहा- जो आपने किया है, कानून का हाथ आप तक जरूर पहुंचेगा।

2 min read
Feb 08, 2026
तेजस्वी यादव। (Photo-IANS)

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा संदेश दे दिया है।

दरअसल, तेजस्वी ने क्राइम को लेकर नीतीश सरकार को घेरा था। राय ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए साफ कहा कि जो आपने किया है, कानून का हाथ तो आप तक जरूर पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें

‘CM की चुप्पी खतरनाक…’ 17 रेप और मर्डर की लिस्ट जारी कर तेजस्वी यादव ने बोला हमला

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके परिवार ने भ्रष्टाचार किया था या नहीं। क्या कई घोटाले नहीं हुए। चारा घोटाला हुआ। नौकरियां देने के बदले जमीन ली गई। अलग-अलग तरीकों से भ्रष्टाचार किया गया।

राजद के कार्यकाल का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बिहार में राजद के कार्यकाल में जनता को विकास से दूर रखा गया था। जंगलराज स्थापित किया गया था। अपराधियों को संरक्षण दिया गया।

राय ने आगे कहा- जब सारे लक्षण आपमें मौजूद हैं तो कानून का हाथ आप तक पहुंचेगा, कार्रवाई होगी। यह कहना गलत है कि भ्रूण हत्या हो रही है। आप जो किए हैं, भुगतना ही पड़ेगा। देश कानून के हिसाब से चलता है।

नितिन नविन को लेकर भी नित्यानंद ने दिया बयान

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार पधार रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। बिहार उनका घर है। कार्यकर्ता उनके स्वागत में जुटे हुए हैं।

वहीं, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भी नित्यानंद राय प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे कोई बदले की भावना नहीं है। अगर कोई कानून तोड़ता है, किसी के घर पर कब्जा करता है या एफआईआर दर्ज होती है और ज्यूडिशियल वारंट जारी होता है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

पीएम मोदी के बारे में क्या बोले नित्यानंद?

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यह बात हल्के में नहीं कह रहे हैं। वह ऐसे समय में बोल रहे हैं, जब भारत ने दुनिया का भरोसा जीता है।

वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नित्यानंद ने कहा कि ऐसा भी लगता है कि स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी सच हो रही है। स्वामी विवेकानंद ने भविष्यवाणी की थी कि 21वीं सदी भारत की होगी। स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था और गरीबों के मसीहा का नाम भी नरेंद्र मोदी है।

Also Read
View All

अगली खबर