राष्ट्रीय

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए 2 पार्षद, जानें क्या है नया नंबर गेम

BJP में शामिल होने वाली वार्ड नंबर 16 से पूनम देवी और वार्ड नंबर 4 से सुमन शर्मा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से काफी प्रभावित हैं।

2 min read
अरविंद केजरीवाल

अगले साल जनवरी 2026 में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। AAP के दो पार्षद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी की पार्षद सुमन देवी और पूनम देवी ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है और BJP का दामन थाम लिया है। बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं, जबकि एक वोट स्थानीय सांसद का भी होता है।

ये भी पढ़ें

बाबरी वाले हुमायूं कबीर की पार्टी में मचा बवाल, टिकट कटने पर गुस्सा हुई निशा चटर्जी; कहा- हिंदू हूं इसलिए…

पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर थामा BJP का दामन

BJP में शामिल होने वाली वार्ड नंबर 16 से पूनम देवी और वार्ड नंबर 4 से सुमन शर्मा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से काफी प्रभावित हैं। BJP में शामिल होने के बाद पूनम देवी ने AAP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। AAP-कांग्रेस गठबंधन के बाद से पार्टी लगातार अपने पार्षदों की अनदेखी कर रही थी।

बहुमत के आंकड़े से सिर्फ एक वोट दूर BJP

पूनम देवी और सुमन शर्मा को चंडीगढ़ BJP कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही नगर निगम में BJP के पार्षदों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जो पहले 16 थी। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 निर्वाचित पार्षद हैं। मेयर चुनाव में चंडीगढ़ सांसद का वोट भी मान्य होता है, जिससे कुल वोटों की संख्या 36 हो जाती है। मेयर बनने के लिए 19 वोटों की जरूरत होती है। इस तरह BJP बहुमत के आंकड़े से सिर्फ एक वोट दूर है।

चंडीगढ़ मेयर पद पर टिकी नजर

AAP के पार्षदों की संख्या घटकर अब 11 रह गई है, जबकि कांग्रेस के छह पार्षद हैं। सांसद मनीष तिवारी कांग्रेस से हैं। इस तरह AAP-कांग्रेस गठबंधन के पास भी कुल 18 वोट हैं। निगम में नौ पार्षद नामित भी हैं, लेकिन उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं होता।
आपको बता दें कि इस बार चुनाव प्रक्रिया काफी रोचक है। मतदान सीक्रेट बैलेट के बजाय हाथ उठाकर कराया जाएगा, जिससे क्रॉस-वोटिंग की संभावना बेहद कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली मेट्रो पर बनेंगे 13 नए स्टेशन, क्रिसमस से पहले मोदी सरकार ने दिया गिफ्ट

Published on:
24 Dec 2025 04:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर