राष्ट्रीय

चंडीगढ़ MMS केस: आरोपी लड़की को छात्राओं ने रंगे हाथ पकड़ा, जानिए किस शख्स को भेजती थी वीडियो? FIR दर्ज

Chandigarh MMS Case : मोहाली स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में गल्र्स हाॅस्टल की 60 छात्राओं के नहाते वक्त का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।एसएसपी विवेक सोनी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी छात्रा शिमला में किसी शख्स को ये वीडियो बनाकर भेजती थी।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2022, 12:09 PM IST
Chandigarh MMS Case
Chandigarh MMS Case

Chandigarh MMS Case : पंजाब में मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नहाते हुई लड़कियों का एमएमएस बनाने पर बवाल मचा हुआ है। इस घटना को लेकर छात्राओं ने कैंपस में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। पुलिस ने रविवार को छात्रा की गिरफ्तारी कर लिया। मोहाली एसएसपी ने बताया कि गर्ल स्टूडेंट्स के नहाते हुए वीडियो बनाकर आरोपी छात्रा किसको भेज रही थी। वीडियों के वायरल होने के बाद 8 छात्राओं के आत्महत्या के प्रयास का खंडन करते हुए पुलिस ने कहा कि कि किसी भी छात्रा ने सुसाइड करने का प्रयास नहीं किया था।


बढ़ते विवाद को देखते हुए मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी रविवार सुबह यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं, कुछ सबूत की भी जरूरत है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी छात्रा शिमला में किसी शख्स को यह वीडियो शेयर कर रही थी। पुलिस मामले में जांच कर रहीं है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि आरोपी छात्रा ने ऐसा क्यों किया।


मोहाली में एक निजी यूनिवर्सिटी में गल्र्स हॉस्टल की 60 छात्राओं के नहाते वक्त का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस मामले में हॉस्टल की ही एक छात्रा पर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को छात्राओं ने रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने कहा कि हमने आपको वीडियो बनाते हुए देखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पता चल जाएगा कि आखिरकार उस छात्रा ने ऐसा क्यों किया।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ : 60 लड़कियों का नहाते हुए MMS वायरल, 8 ने की सुसाइड की कोशिश, यूनिवर्सिटी में मचा बवाल


सुसाइड की कोशिश की खबरों से इनकार करते हुए एसएसपी ने कहा कि किसी भी तरह सुसाइड के प्रयास का कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 354सी और आईटी एक्ट 66ए और 67ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के स्पा में नाबालिग रिसेप्शनिस्ट का सनसनीखेज आरोप - '10-15 लोग रोज मेरा रेप करते थे'


पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को संगीन और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट किया है। चड्ढा ने कहा है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना बेहद शर्मनाक है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. हम सब आपके साथ हैं और न्याय होगा।

Updated on:
18 Sep 2022, 12:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Judiciary vs Government India: जब न्याय की कुर्सी पर बैठे लोगों की स्वतंत्रता का सवाल उठा, तो पूर्व जस्टिस कौल ने क्यों जताई नाराजगी?

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका