CBI investigation: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब CBI करेगी। एजेंसी ने केस दर्ज कर टीम को बंगाल रवाना किया है।
Chandranath Rath murder case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु सरकार के पीए चंद्रनाथ रथ हत्या मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI करेगी। इस हाई-प्रोफाइल में CBI ने एफआईआर दर्ज कर ली है और एक टीम आज पश्चिम बंगाल जाने वाली है। CBI इस हत्या के पीछे की साजिश और आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी। आपको बता दें कि मामले में खुद पर लग रहे आरोपों के बाद विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार करते हुए CBI जांच की मांग की थी।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के तीन शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार किया था। तीनों को पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष जांच (SIT) ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने उसे उत्तरी 24 परगना के बारासात स्थित अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें 24 मई तक के लिए पुलिस हिरासत भेज दिया गया था।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की 6 मई को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे।
उनकी हत्या उस वक्त हुई जब मध्यमग्राम स्थित अपने घर जा रहे थे। उस वक्त एक चार-पहिया वाहन ने एक खास चौराहे पर उनकी गाड़ी को रोक दिया। शुरुआती जांच में सामने आया था कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी की का पीछ दो बाइक बाइक सवार बदमाश कर रहे थे। उनमें से एक बाइक सवार ने रथ के ठीक बगल में आकर रुकी। उस बाइक को चला रहे एक हमलावर ने बेहद करीब से रथ पर दस गोलियां चलाईं। इस हमले में रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले शुभेन्दु अधिकारी ने कहा था कि चंद्रनाथ रथ की हत्या सिर्फ इसलिए की गई थी, क्योंकि वे उनके करीबी सहयोगी थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की कई दिनों तक रेकी की थी, उसके बाद उन्हें बेहद करीब से गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया गया।