राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा 2023 का हुआ शंखनाद, 22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री – यमुनोत्री के कपाट

Chardham Yatra 2023 चारों धामों के कपाट कब खुलेंगे इसकी डेट का ऐलान हो गया है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को तो गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2023 का शंखनाद हो चुका है।

2 min read
चारधाम यात्रा 2023 का हुआ शंखनाद, 22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट

Gangotri Yamunotri doors open on 22 April बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल सुबह 7.10 पर खुलेंगे। अब चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो रही हैं। यानि की चारधाम यात्रा 2023 का शंखनाद हो चुका है। गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी 22 अप्रैल को ही खुलेंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने धामों के कपाट खुलने की तिथियों की आज घोषणा की। इस तरह इस बार 22 अप्रैल से चारों धामों के दर्शन के लिए तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। गंगोत्री प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। गंगोत्री नगर से 19 किमी दूर गोमुख है। यह गंगोत्री हिमानी का अन्तिम छोर है। और गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगोत्री का गंगाजी मंदिर, समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भागीरथी के दाहिने ओर का परिवेश अत्यंत आकर्षक एवं मनोहारी है। यह स्थान उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है।

दीपावली के दिन गंगोत्री मंदिर के बंद होते हैं कपाट

गंगा मैया के मंदिर का निर्माण गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा द्वारा 18वीं शताब्दी के शुरूआत में किया गया था। वर्तमान मंदिर का पुनर्निर्माण जयपुर के राजघराने ने किया गया था। प्रत्येक वर्ष मई से अक्टूबर के महीनो के बीच पतित पावनी गंगा मैया के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु तीर्थयात्री यहां आते हैं। इस साल 22 अप्रैल को गंगोत्री के कपाट खुल रहे हैं। यमुनोत्री की ही तरह गंगोत्री का पतित पावन मंदिर भी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलता है और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद होते हैं।

बदरीनाथ धाम 27 अप्रैल को खुलेगा

बसंत पंचमी के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई थी। इस साल बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7.10 मिनट पर खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि का ऐलान नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में राजपुरोहितों ने किया गया था।

Updated on:
27 Jan 2023 03:59 pm
Published on:
27 Jan 2023 03:56 pm
Also Read
View All
AAP की बैठक में नहीं आए 19 विधायक, पंजाब में हो गया खेला? राष्ट्रपति से मिलेंगे CM भगवंत मान

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य

बंगाल चुनाव: साइलेंट वोटर्स ने मुकाबले को बनाया पेंचीदा, एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, ममता बनर्जी का हौसला बुलंद

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, गिल-बटलर ने खेली धमाकेदार पारी

मेड इन इंडिया ‘महेंद्रगिरि’ की एंट्री से कितनी ताकतवर हो जाएगी भारतीय नौसेना? समुद्र के लिए आगे की भी हो गई तैयारी