राष्ट्रीय

Special Trains: दुर्ग और पटना के बीच छठ पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

छठ पूजा के दौरान रेलयात्रियों की भीड़ और सुविधाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के दुर्ग तथा बिहार की राजधानी पटना के बीच एक फेरे के लिए छठ पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई है।

1 minute read
train_cancelled_list_today140.jpg

त्योहारी मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेंने चलाने का फैसला किया है। अगर आप त्योहार के मौके पर अपने घर जाना चाहते है तो आपके के लिए काम की खबर है। रेलयात्रियों की भीड़ और सुविधाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के दुर्ग तथा बिहार की राजधानी पटना के बीच एक फेरे के लिए छठ पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन बरास्ता राउरकेला, रांची, गया चलायी जायेगी। अब जानते हैं इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में जो की विशेष रूप से छठ के शुरू की गई है।


यहां चेक करें लिस्ट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि 08793 विशेष ट्रेन दुर्ग से 15 नवंबर बुधवार को दोपहर 14.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया और जहानाबाद होते हुए दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 09.30 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में 08794 विशेष ट्रेन इसी दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे पटना से छूटेगी और अपने निर्धारित मार्ग से दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 08.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। विशेष ट्रेन में 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेंगी।

रांची-लहेरिया सराय

रेलवे के के अनुसार, रांची एवं लहेरिया सराय के बीच स्पेशल ट्रेन चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, जसीडीह, झाझा, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, मधुपुर, किऊल, बरौनी व समस्तीपुर में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 08626 रांची-लहेरिया सराय छठ पूजा स्पेशल 09 व 16 नवंबर को 23.00 बजे रांची से अगले दिन 13.25 बजे लहेरिया सराय पर पहुंचेगी। वापस लौटने की दिशा में ट्रेन संख्या 08625 लहेरिया सराय-रांची छठ पूजा स्पेशल 10 एवं 17 नवंबर को लहेरिया सराय से 15.30 बजे आएगी। अगले दिन दोपहर 3.40 बजे रांची पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क हादसा, टैंकर और पिकअप की टक्कर में चार की मौत

यह भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में ED का बड़ा एक्शन, लालू यादव परिवार के करीबी अमित कत्याल गिरफ्तार

Updated on:
12 Nov 2023 10:59 am
Published on:
11 Nov 2023 01:08 pm
Also Read
View All
Maharashtra Politics: ‘शरद पवार को राज्य सभा में बनाया जाएगा विपक्ष का नेता’, उद्धव ठाकरे को लेकर भी BJP विधायक ने किया दावा

भगवंत मान पर अकाल तख्त का रुख सख्त, SGPC सदस्य ने सुरजीत सिंह बिट्टावड कहा- वीडियो असली, CM दें इस्तीफा

Patrika Explainer: TMC और शिवसेना (UBT) के सांसद मिलने के बाद भी लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा नहीं होगा पार, अब क्या करेगी मोदी सरकार

नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा