राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिले 6 चाइनीज ग्रेनेड, सुरक्षा बलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

Jammu Kashmir श्रीनगर के बेमीना इलाके में रेत से भरी बोरी में मिले 6 चाइनीज ग्रेनेड से मचा हड़कंप, विस्फोट से सड़क को उड़ाने की साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

2 min read
Sep 13, 2021
six Chinese grenade found in srinagar at Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में एक बार फिर से आतंकियों की बड़ी साजिश सामने आई है। श्रीनगर ( Srinagar ) इलाके में विस्फोट से सड़क को उड़ाने की योजना को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। दरअसल सीआरपीएफ की टीम ने श्रीनगर स्थित बेमीना इलाके में पुलिस पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर एक संदिग्ध बैग मिला। जब इस बैग को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। बैग 6 चाइनीज ग्रेनेड ( Chinese Grenade ) मिले।

इस तरह रेत की बोरी में से ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। जवानों ने सावधानी के साथ इन ग्रेनेड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया, ताकि जान माल का कोई नुकसान ना हो।

सीआरपीएफ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 को खोलने के लिए दैनिक अभ्यास के दौरान एक रेत की बोरी सड़क के पास डिवाइडर पर मिली।
जब इस बालू से भरी बोरी को खोला गया तो, हर कोई चौक गया, क्योंकि बोरी में बालू के अंदर 6 चाइनीज ग्रेनेड मिले।
हाइवे पर भीड़ होने की वजह से इन्हें वहां पर निष्क्रिय नहीं किया गया बल्कि पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया ताकि उसे डिस्पोज किया जा सके।

निहत्थों को निशाना बना रहे हाईब्रिड आतंकी
कश्मीर में हाईब्रिड आतंकियों की मौजूदगी ने सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बढ़ा दी है। दरअसल ये हाईब्रिड आतंकी निहत्थों को अपना निशाना बना रहे हैं। इन्हें पार्टटाइम आतंकी भी कहा जाता है।

कश्मीर में हाल ही में हुईं नेताओं व पुलिसकर्मियों की हत्याओं में भी इन्हीं का हाथ बताया जाता है।
इन पार्टटाइम आतंकियों को ट्रैक करने में भी सुरक्षाबलों और पुलिस को काफी दिक्कतें आती हैं, क्योंकि अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अपने दैनिक सामान्य कामों में जुट जाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय में सुरक्षाबल ज्यादा अलर्ट हो गए हैं।

Published on:
13 Sept 2021 12:13 pm
Also Read
View All
LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका, 993 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; जानें आपके शहर के ताजा रेट

Exit Poll के बाद बैलेट बॉक्स खोले जाने के आरोपों पर बवाल, जानें आधी रात स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची CM ममता ने क्या कहा?

सावधान! भारत में 7 साल में 3 गुना बढ़े दिल के मरीज, महिलाओं को अधिक खतरा, युवा भी सेफ नहीं, NSO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Weather Update: आंधी-बारिश से 18 लोगों की मौत, कहीं तेज बारिश तो कहीं लू ने बढ़ाई तपिश, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

कर्नाटक में सिद्धारमैया के हाथ से फिसल जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? अटकलों पर लग गया विराम, मल्लिकार्जुन खरगे ने बताई सच्चाई