राष्ट्रीय

नीति आयोग की रिपोर्ट और शराबबंदी पर लालू यादव के बाद अब चिराग पासवान का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, कहा- आपको शर्म आनी चाहिए

लोजपा सांसद चिराग पासवान ने शराबबंदी और नीति आयोग की रिपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे कई सालों तक सीएम रहे और राज्य को बर्बाद कर दिया, आपको शर्म आनी चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2021, 9:37 PM IST
chirag paswan target nitish kumar over liquor ban and niti aayog report
chirag paswan target nitish kumar over liquor ban and niti aayog report

नई दिल्ली। शराबबंदी का मुद्दा इन दिनों बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। बता दें कि हाल ही में राजद सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला था। वहीं अब लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष ने शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए।

नीतीश ने बिहार को किया बर्बाद
चिराग पासवान का कहना है कि नीतीश कुमार उन लोगों को शराबबंदी सफल बनाने का शपथ दिला रहे हैं, जो राज्य में शराब माफियाओं और तस्करों को संरक्षण देते हैं। चिराग ने कहा कि राज्य के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार ही मात्र एक ऐसा नेता हैं, जो एक या दो बार नहीं बल्कि 5 बार मुख्यमंत्री बने और बिहार को बर्बाद कर दिया, नीतीश कुमार और उनके अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए।

इस दौरान चिराग पासवान ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा। लोजपा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार 15 सालों का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रहे हैं, लेकिन बीते 15 सालों में बिहार पूरी तरीके से बर्बाद हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि न जाने लोगों के पास ऐसा ज्ञान कहां से आता है। उन्हें राष्ट्रीय सम्मान की मर्यादा को याद रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: B.1.1.529: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर WHO ने की बैठक, जल्द ही देशों के लिए जारी हो सकती हैं गाइडलाइन

बता दें कि अभी कल ही आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट पर सीएम नीतीश पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि नेशनल मल्टी डाइमेन्शनल पावर्टी इंडेक्स बेसलाइन की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें कई क्षेत्रों में बिहार को देश में सबसे पिछड़ा बताया गया है, ये नीतीश कुमार की नाकामी है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, किसी भी मामले में बिहार का विकास नहीं हुआ है, नीतीश कुमार विकास का नारा देते थे। उन्हें तो चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

Published on: