राष्ट्रीय

CJP Protest: राहुल गांधी के आवास पर पहुंची लग्जरी बस, सभी कांग्रेस सांसदों को शाम 6 बजे तक बुलाया गया

CJP Protest: राहुल गांधी के आवास पर एक बस पहुंच गई, शाम 6 बजे संसद के दोनों सदनों के कांग्रेस सांसदों की अहम बैठक बुलाई गई है। छात्र मुद्दे पर आगे की रणनीति तय होगी।
2 min read
Jul 23, 2026
CJP Protest
राहुल गांधी के आवास पर पहुंची बस। (फोटो- ANI)

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली में आज सियासी हलचल तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर एक लग्जरी बस पहुंच गई है।

इसके साथ ही राहुल ने संसद के दोनों सदनों के अपने सभी कांग्रेस सांसदों को शाम 6 बजे अपने घर बुलाया है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है और इस मीटिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस की मीटिंग काफी अहम

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह मीटिंग काफी अहम है। हाल के दिनों में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक और शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी ने पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया था, जिसमें उन्हें और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया।

माना जा रहा है कि अब इस मीटिंग में आगे की रणनीति पर चर्चा होनी है। उधर, जंतर-मंतर पर छात्र लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का भविष्य खेला जा रहा है।

क्यों सभी सांसदों को बुलाया गया?

कांग्रेस ने साफ कह दिया है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और पीएम मोदी को संसद में बयान देना चाहिए। इसी बीच राहुल के घर पर बुलाई गई मीटिंग में लोकसभा और राज्यसभा के सभी कांग्रेस सांसद शामिल होंगे।

सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी सभी सांसदों के साथ कैंडल मार्च कर सकते हैं। हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं है। कुछ अटकलें यह भी हैं कि संसद में आगे कैसे सवाल उठाए जाएं, सरकार को घेरने की क्या प्लानिंग हो और विपक्षी दलों के साथ तालमेल कैसे बढ़ाया जाए, इन सब पर बात होगी।

प्रियंका गांधी भी पहुंचीं

मीटिंग से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंच चुकी हैं। उनकी मौजूदगी से यह साफ है कि पार्टी इस मुद्दे को और तेजी से उठाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि राहुल गांधी के घर यह मीटिंग ऐसे वक्त हो रही है जब पूरा विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है।

Updated on:
23 Jul 2026 06:07 pm
Published on:
23 Jul 2026 05:53 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी के घर पहुंचे इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेता, थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक, बढ़ाई गई सुरक्षा

राजा बेगुनाह है, सच्चाई की जीत हुई- राजा रघुवंशी की मां ने सोनम रघुवंशी की बेल कैंसिल होने पर हुईं इमोशनल

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

CJP Protest: पीएम को युवाओं पर बात करने में 34 दिन लग गए, अभी भी धर्मेंद्र प्रधान को बचाया जा रहा, दीपके ने फिर सरकार को घेरा

India Gen Z Protest: जब सपने टूटते हैं, तब सिर्फ प्रदर्शन नहीं होता… एक पूरी पीढ़ी सड़कों पर उतर आती है, पढ़िए जंतर-मंतर की पूरी कहानी