राष्ट्रीय

NEET UG Re-exam से पहले सीजेपी का प्रदर्शन व अल्टीमेटम :’शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, वरना प्रदर्शन जारी रहेगा, पुलिस ने दीपके से कहा-‘जंतर-मंतर खाली करो’

CJP Jantar Mantar protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्टी ने पुलिस से कहा है कि वह अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दे।

2 min read
Jun 20, 2026
CJP jantar Mantar Protest News
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास। (फोटो: IANS)

CJP requested extend duration Jantar Mantar protest : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास ने समर्थकों को किया। दल के संस्थापक दीपके ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर पर प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की समय सीमा की बढ़ाने की अपील की, जिसे पुलिस ने ठुकरा दिया और सिक्योरिटी फोर्सेज ने प्रदर्शन को अंसवैधानिक करार दिया है।

जंतर मंतर और आसपास भारी पुलिस लवाजमा नजर आया

प्रदर्शन के लिए शनिवार को जंतर मंतर और आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जंतर-मंतर पर दूसरे विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे, और पुलिस ने व्यापक निगरानी और भीड़ नियंत्रण के उपाय तैनात किए थे। जंतर-मंतर और उससे सटी सड़कों के चारों ओर सुबह से कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए गए थे।

पुलिस के आला अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए थे

एहतियातन शहर भर के प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर वाहनों की जांच की जा रही थी। आला अ​फसरों सहित दिल्ली पुलिस के अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए थे। कानून व्यवस्था के लिए जवान भी फील्ड ड्यूटी करते हुए नजर आए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व बलों को भी तैयार रखा गया है।

दीपके ने शाम 6 बजे तक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की

कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों, अभिभावकों और संबंधित नागरिकों से आज शाम 6 बजे जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

पुलिस ने कहा, जंतर मंतर खाली करो

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा न देने तक प्रदर्शन जारी रखने और वहां से न हटने की बात पर उससे कहा है कि जगह खाली करो।

नीट यूजी परीक्षा में धांधली, पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रही सीजेपी

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य रूप से नीट यूजी परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग कर रही है।

नीट यूजी पुनर्परीक्षा रविवार को देश भर में होगी,22.79 लाख से अधिक परीक्षार्थी

नीट यूजी प्रवेश पुनर्परीक्षा 21 जून रविवार को देश भर में होगी और परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (पेन-एंड-पेपर मोड में) रीेगा। जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को शाम 6:20 तक का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के 551 शहरों और 14 विदेशी शहरों में आयोजित की जा रही है। एनटीए की ओर से परीक्षा के लिए नए नीट प्रवेश पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्र पर नया एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।

Updated on:
20 Jun 2026 05:47 pm
Published on:
20 Jun 2026 05:33 pm