राष्ट्रीय

CJP प्रोटेस्ट में बिछड़ गया था मासूम, खोए बच्चे को मां से मिलाने का इमोशनल Video वायरल

CJP Protest Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोटेस्ट के दौरान एक छोटा बच्चा अपनी मां से बिछड़ जाता है। बच्चा डरा हुआ था। उसे अपनी मां नहीं मिल रही थी। तभी वहां मौजूद लोगों ने उसकी मदद करने का फैसला किया।
2 min read
CJP Protest Viral Video
CJP प्रोटेस्ट में दिखी इंसानियत। लोगों ने खोए बच्चे को मां से मिलाया। (सोर्स: इंस्टाग्राम पेज ‘ऐज स्ट्रीम’ स्क्रीनशॉट)

CJP Protest Emotional Reunion: सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ प्रोटेस्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी नारे या आंदोलन या झड़प का नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले एक पल के कारण लोगों का दिल जीत रहा है। भीड़ के बीच अपनी मां से बिछड़ गया एक छोटा बच्चा जब घबराया हुआ दिखाई दिया, तो सैकड़ों अनजान लोग उसकी मदद के लिए आगे आए। किसी ने उसे अकेला नहीं छोड़ा। सबसे पहले उसे उसकी मां का नाम पूछा गया। फिर सभी ने मिलकर उसकी मां का नाम पुकारना शुरू किया…कुछ ही देर में मां-बेटे का मिलन हो गया। अब इसी वीडियो को देख लोग इमोशनल हो रहे हैं।

भीड़ ने मिलकर बच्चे को मां से मिलाया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोटेस्ट के दौरान एक छोटा बच्चा अपनी मां से बिछड़ जाता है। बच्चा डरा हुआ था। उसे अपनी मां नहीं मिल रही थी। तभी वहां मौजूद लोगों ने उसकी मदद करने का फैसला किया। सभी ने एक साथ ऊंची आवाज में कहना शुरू किया- प्रीति गुप्ता कहां हैं? आपका बच्चा यहां है। देखते ही देखते यह आवाज पूरी भीड़ में फैल गई। कुछ मिनट बाद मां तक यह संदेश पहुंचा और वह तुरंत अपने बेटे के पास आ गई। बच्चा दौड़कर अपनी मां से लिपट गया। इस पल को देखकर आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

बता दें इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज ‘ऐज स्ट्रीम’ ने शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में बताया गया कि कैसे एक शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के दौरान अजनबी लोग एक परिवार की मदद के लिए एकजुट हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद लाखों लोगों ने इसे देखा और इंसानियत की इस मिसाल की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में भरोसा बढ़ाती हैं और यह दिखाती हैं कि मुश्किल समय में लोग एक-दूसरे के काम आ सकते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की। एक यूजर ने लिखा- यह अब तक का सबसे सुरक्षित प्रोटेस्ट था। दूसरे ने कहा- काश हम हमेशा ऐसे ही एक-दूसरे की मदद करें। एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में खोए बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाने के लिए यही तरीका अपनाया जाना चाहिए। कई लोगों ने इसे इंसानियत, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बताया। वहीं कुछ यूजर्स ने युवा पीढ़ी (जेंजी) की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता समाज के लिए उम्मीद की नई किरण है।

Also Read
View All