राष्ट्रीय

कोलकाता में PM मोदी की रैली में झड़प, TMC और बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़े

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में झड़प की खबरें सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि वह लोगों को रैली में जाने से रोक रहे हैं।

less than 1 minute read
पीएम मोदी की रैली (फाइल फोटो पत्रिका)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार दोपहर पीएम नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली 'परिवर्तन यात्रा' समापन रैली से ठीक पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना शहर के केंद्रीय इलाके गिरीश पार्क के पास हुई, जो रैली स्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें

असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम

बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प

दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। बीजेपी का आरोप है कि उनके कार्यकर्ता मोदी की रैली में शामिल होने के लिए नारे लगाते हुए जा रहे थे, तभी टीएमसी समर्थकों ने उन पर अचानक पत्थर फेंके। बीजेपी नेता और जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता इस झड़प में फंस गए। दूसरी ओर, टीएमसी का दावा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले उनके नेताओं के घरों पर पथराव किया, जिसके जवाब में स्थिति भड़की।

कई गाड़ियों को नुकसान

झड़प के दौरान कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और पथराव से एक पुलिस अधिकारी तथा एक बीजेपी नेता घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग कर हालात काबू में किए और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल कोई गंभीर हताहत की खबर नहीं है, लेकिन तनाव बना हुआ है।

चुनाव से पहले बंगाल में राजनीतिक तनाव

यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ते राजनीतिक तनाव को दर्शाती है। बीजेपी की यह रैली राज्य में 'परिवर्तन' का संदेश देने वाली प्रमुख सभा है, जबकि टीएमसी सत्ताधारी दल के रूप में इसे बाधित करने का आरोप झेल रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रही हैं, लेकिन पुलिस ने अभी किसी पक्ष को स्पष्ट दोषी नहीं ठहराया।

Also Read
View All