राष्ट्रीय

सिक्किम में दो गुटों के बीच हिंसा, फायरिंग और पथराव के बाद पुलिस ने जारी किया अलर्ट

सिक्किम के सोरेंग में विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट और सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के हिंसा भड़क गई। इस दौरान गोलियां चलीं और पथराव भी किया गया। जिसके बाद अधिकारियों को अलर्ट जारी करना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2022, 12:32 PM IST
sdf-andskm workers clashed in sikkim
sdf-andskm workers clashed in sikkim

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के सोरेंग में दो क्षेत्रीय दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। देखते ही देखते यह झड़प हिंसा का रूप ले ली। शनिवार को विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) और सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के कार्यकर्ताओं जमकर मारपीट हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा भड़कने के दौरान गोलियां चलाने और पथराव के बाद पू्रे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। खबरों के अनुसार मामूली बाद को लेकर यह झगड़ा शुरू हुआ और बाद में हिंसक हो गया। पुलिस को घटना स्थल से आपत्तिजनक सामान मिला।

कारतूस के खोखे और गन होल्डर बरामद
बताया जा रहा है कि एक मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। खबरों के अनुसार हिंसा की शुरुआत एक वाहन को गुजरने की अनुमति को लेकर हुआ था। पुलिस ने कहा कि हिंसा स्थल से कारतूस के खोखे और एक गन होल्डर बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले को नियंत्रण कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Patiala Violence: पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, हिंसा हुई तो मुंह छुपाकर भागा


कई इलाकों में बढ़ाई सुरक्षा
पुलिस के मुताबिक, हिंसा वाली जगह से कई धारदार हथियार और बंदूक बरामद किए गए हैं। गोलीबारी की घटना के बाद पश्चिम और दक्षिण सिक्किम के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के शकरपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, दो लड़कियों की मौत



कार्यकर्ता को आई चोटें
एसडीएफ के प्रवक्ता जे बी दरनाल ने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता सोरेंग में निर्वाचन क्षेत्र स्तर की बैठक में जा रहे थे तभी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उनकी कार को रोका और धारदार हथियारों से उन पर हमला भी किया। इस हमले में एक कार्यकर्ता अरुण लिम्बू को चोटें आई हैं और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

एसडीएफ पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
वहीं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जैकब खालिंग राई ने एसकेएम के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार के लिए विपक्षी दल की आलोचना की। इसके साथ ही प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का भी आरोप लगाया है।

Published on:
Also Read
View All
वोटर ID से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा? राहुल गांधी ने बताया ‘वोट चोरी’ का नया तरीका, लगाए गंभीर आरोप

नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट की खबरों पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- पार्टी को तोड़ने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा किया मंजूर, श्रीनगर सीट हुई खाली

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

Delhi NCR Air Pollution: ’30 सिगरेट रोज पीने जैसा हाल!’ दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, किसकी लापरवाही पड़ रही भारी?