राष्ट्रीय

Omicron के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली में कब लगेगा लॉकडाउन? सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी

Omicron के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार की ओर से हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है, फिलहाल दिल्ली में दो मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं आगे की स्थिति को देखते हुए जरूरी फैसलिए और प्रतिबंद लगाए जा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2021, 2:28 PM IST
768.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संकट के बीच इसके अब तक के सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। भारत के साथ-साथ ये दुनियाभर के 60 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं भारत के 8 राज्यों में ओमिक्रॉन के मरीज पाए जा चुके हैं। यही नहीं राजधानी दिल्ली में भी अब तक दो मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। जबकि अब तक कई मरीज कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिनके जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आना बाकी है। इस बीच दिल्ली में बढ़ते खतरे को लेकर राजधानी में लॉकडाउन कब लगेगा, जब ये सवाल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) से किया गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस खतरनाक वैरिएंट से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित खतरे से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा समय और स्थिति को देखते हुए प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

देशभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में रोजाना इजाफा हो रहा है। अब तक कुल 38 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से दो केस दिल्ली के हैं। यही वजह है कि दिल्ली में इस खतरे से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है।

कुछ राज्यों में तो प्रतिबंध लगने शुरू भी हो गए हैं, ऐसे में अब दिल्ली में लॉकडाउन जैसे कदमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे-सीधे लॉकडाउन को लेकर तो नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि स्थिति को देखते हुए सरकार प्रतिबंध लगाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि हम ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जरूरी हुआ तो हम आवश्यक प्रतिबंध भी लगाएंगे।

फिलहाल किसी तरह की पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं है। सीएम ने ये भी कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला स्कूलों की शीतकालीन छुट्टी खत्म होने के बाद लिया जाएगा। फिलहाल प्रदूषण समेत अन्य कारण भी है, जिनकी वजह से स्कूलों को बंद रखा गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'दिल्ली की योगशाला' कार्यक्रम की भी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में दिल्लीसियों को नियमित रूप से योग का अभ्यास करने में मदद करना है।

सीएम की ओर से एक मोबाइल फोन नंबर भी लॉन्च किया गया। इस नंबर पर लोग मिस्ड कॉल दे सकते हैं और योग शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर एक वेबसाइट dillikiyogshala.com भी लॉन्च की गई।

25 लोगों के समूह में देना होगा मिस्ड कॉल
मुख्यमंत्री ने बताया कि योग और सेहत से जुड़े प्रश्नों के लिए 25-25 लोगों के समूह में दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करना होंगे। इसके बाद दिल्ली सरकार उन्हें शिक्षक मुहैया कराएगी।

लोगों को योग का अभ्यास करने के लिए पार्क या सामुदायिक हॉल जैसी जगह की पहचान करनी होगी।
केजरीवाल ने दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में यह बात कही।

Published on: