30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजी से बढ़ रहा Omicron Variant का खतरा, 63 देशों में फैलने के बाद जानिए WHO ने क्या दी चेतावनी

Omicron Variant के बढ़ते खतरे के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक और बार फिर चिंता बढ़ा दी है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है। हालांकि अब तक इसको लेकर हल्के लक्षण ही सामने आए हैं, लेकिन इस पर शोध अब भी जारी है। वहीं भारत समेत ओमिक्रॉन 63 देशों में फैल चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 13 Dec 2021, 12:49 PM IST

Omicron Variant

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से जंग के बीच पूरी दुनिया के लिए इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। लगातार ओमिक्रॉन वैरिएंट अपने पैर पसार रहा है। भारत समेत दुनिया के 63 देश इसकी चपेट में अब तक आ चुके हैं। यही वजह है कि हर कोई इससे निपटने के लिए कड़े कदम भी उठा रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने भी बड़ी चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट पिछले वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ेगा, जो बड़ा खतरा बन सकता है।

डब्ल्यूएचओ की इस चेतावनी के बाद हर किसी की चिंता बढ़ गई है। भारत में भी अब तक 38 केस इस वैरिएंट के सामने आ चुके हैं, जबकि 8 राज्य इससे प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में बढ़ा हुआ है।

यह भी पढ़ेँः कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र ने 10 राज्यों को लिखी चिट्ठी, नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाने को कहा

ओमिक्रॉन वैरिएंट से भले ही शुरुआती लक्षण हल्के नजर आ रहे हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO )की ताजा चेतावनी ने हर किसी का टेंशन बढ़ा दिया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अब तक ओमिक्रॉन 63 देशों में फैल चुका है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि संक्रमण की रफ्तार को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कुछ ही समय में यह डेल्टा वैरिएंट को पीछे छोड़ देगा।

इतना ही नहीं World Health Organisation ने ओमिक्रॉन को लेकर एक और डर जाहिर किया है। डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से वैक्सीन की प्रभावशीलता कम होने का भी दावा किया है। हालांकि, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, नया वैरिएंट गंभीर लक्षण पैदा नहीं करता है, बावजूद इसके खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 9 दिसंबर तक ओमिक्रॉन 63 देशों में फैल चुका है। हालांकि अब तक इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण अफ्रीका में ही देखने को मिला है। वहां इस वैरिएंट ने बहुत तेजी से पैर पसारे। जबकि ब्रिटेन में डेल्टा ज्यादा खतरनाक वैरिएंट साबित हुआ।

शुरुआती आंकड़ों के आधार पर WHO ने कहा कि ओमिक्रॉन इंफेक्शन के खिलाफ वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम करता है। डाटा ये बताता है कि कम्यूनिटी ट्रांसमिशन होने पर नया वैरिएंट डेल्टा से आगे निकल सकता है।

एक्सपर्ट ओमिक्रॉन को कम खतरनाक मानते
भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने जमकर तबाही मचाई थी। दूसरी लहर के दौरान देश में रोजाना 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। यही वजह है कि कई एक्सपर्ट्स अब भी ओमिक्रॉन को डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कम खतरनाक मान रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः Omicron खतरे के बीच देश की सबसे बड़ी सीरिंज-निडिल बनाने वाली कंपनी में लगा ताला, वैक्सीनेशन की रफ्तार पर पड़ेगा असर!

भारत में महाराष्ट्र ने बढ़ाई चिंता
ओमिक्रॉन वैरिएंट का देश में सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिलता है। इस नए वैरिएंट से राज्य में अब तक 18 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हर बार की तरह इस राज्य में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दरअसल दूसरी लहर के दौरान डेल्ट वैरिएंट का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में ही देखने को मिला था।