राष्ट्रीय

कर्पूर चंद्र कुलिश ने निष्पक्ष पत्रकारिता से राजस्थान को दिशा दी: CM भजनलाल

CM भजनलाल पत्रिका-की नोट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान CM भजनलाल ने राजस्थान पत्रिका की निष्पक्ष पत्रकारिता की तारीफ की। CM भजनलाल ने क्या कहा, आइए जानते हैं...
3 min read
Mar 21, 2026
CM Bhajanlal attended the Patrika-Keynote Event
CM भजनलाल पत्रिका-की नोट कार्यक्रम में शामिल हुए

Patrika Keynote Event: CM भजनलाल, पत्रिका-की नोट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान CM भजनलाल ने पत्रिका के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। CM भजनलाल ने कहा कि पत्रिका के कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों को बधाई। CM भजनलाल ने MP के CM मोहन यादव के बयान को कोट करते हुए कहा कि पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी 75 वर्ष के नहीं हैं, वह आज भी युवा है।

CM बोले- जब तक पत्रिका नहीं पढ़ लेता तो ऐसा लगता है कि कुछ छूट गया

CM भजनलाल ने कहा- जब मैं पत्रिका का आलेख पढ़ता हूं तो देखता हूं कि गुलाब कोठारी अक्सर देश के अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। इस उम्र में देश के अलग-अलग कोने में यात्रा करना और अपने कर्तव्यों को निभाना बड़ी चुनौती है। गुलाब कोठारी ने कुलिश जी के संदेश को देश में पहुंचाया है और जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। पत्रिका समूह अपने निर्भीक और निष्पक्ष कार्य की राह पर अडिग है। मैं इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत-अभिनंदन करता हूं।

आज का आयोजन प्रबुद्ध पत्रकार की जन्म सताब्दी के मौके पर किया जा रहा है। आप सभी ने उन्हें देखा है और उनके आलेख पढ़े है। CM भजनलाल ने कहा- मुझे याद है कि पूरे राजस्थान की खबर देने वालों में पत्रिका का खास योगदान है। मैं जब तक पत्रिका को पढ़ नहीं लेता था तो लगता था कि कुछ छूट गया है। आजादी के दिनों के समय कुलिश जी ने देश-प्रदेश की जन चेतना को अलग राह दी। बीते कई दिनों से कुलिश के बारे में राजस्थान पत्रिका में लेख छप रहे हैं। जब मैं उन लेख को पढ़ने लग जाता हूं तो कुलिश जी की निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज को दिए संदेश को याद करता हूं। राजस्थान पत्रिका की निष्पक्षता, समाज के विषय, पाठकों की समस्याएं और कुलिश जी के विचारों को कोठारी जी आगे बढ़ा रहे हैं।

पत्रिका ने सरकार को उसके कर्तव्यों की याद दिलाई

CM भजनलाल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका लंबे समय से अपने कार्य पथ पर अडिग है। पत्रिका में गांव, शिक्षा, चिकित्सा, समाज, विकास, पाठकों की चिंता या अन्य कोई विषय हो, सभी विषयों पर बात होती है। पत्रिका ने सरकार को उसके कर्तव्य याद दिलाए। निष्पक्ष पत्रकारिया के माध्यम से पत्रिका ने उन जरूरी विषयों का ध्यान दिलाया। जब समाज, पाठकों की चिंता, विकास और अन्य मुद्दे सामने आते हैं तो उनका समाधान होता है। पत्रिका ने कई तरह के विषय को आगे बढ़ाया है। ब हम खबर लिखते-पढ़ते और समाज को दिशा देने की बात करते हैं तो समस्याओं का समाधान होता है। इस तरह से मीडिया एक सेतु का काम करती है।

कर्पूर चंद्र कुलिश ने निष्पक्ष पत्रकारिता से राजस्थान को दिशा दी

CM भजनलाल ने पत्रिका-की नोट कार्यक्रम में कहा कि पत्रकारिता से लोकतंत्र को फायदा होता है। निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की ताकत होती है। यह ताकत सामूहिक होती है। पाठकों, समाज और विकास से जुड़े मुद्दों की निर्भीक पत्रकारिता होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा। हमें मिडिया के साथ मिलकर काम करना है। बदलते हुए समय में अडिग रहना बड़ी चुनौती और आवश्कता है। अगर हम ऐसा करेंगे तो निश्चित रूप से यह समाज को दिशा देने का काम करेगा।

इमरजेंसी के समय बहुत से लोग जेल में थे, लोकतंत्र को कुचला गया। उस दौर में कर्पूर चंद्र कुलिश ने अडिग रहते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता की और राजस्थान को नई दिशा दी। कर्पूर चंद्र कुलिश ने आने वाली पीढ़ी को राह दिखाई। आने वाली पीढ़ी को संदेश दिया, चेतना जगाई और प्रेरणा दी। हर व्यक्ति के काम करने का क्षेत्र अलग हो सकता है, लेकिन समाज को दिशा देने का काम करना आवश्यक है। पर्यावरण, जल संरक्षण, जन भावना जैसे कर्पूरी जी के विचारों को कोठारी जी ने आगे बढ़ाया है। कोठारी जी ने निष्पक्षता से अपने कर्तव्यों को निभाया है।

Updated on:
21 Mar 2026 09:33 pm
Published on:
21 Mar 2026 07:43 pm