राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर फडणवीस का तंज, बोले- अपनी पार्टी को कर दिया बेरोजगार, अब राजनीति छोड़ बन जाना चाहिए कॉमेडियन

Rahul Ghandhi: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में हुई कॉमेडी पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्हे राजनीति छोड़ कॉमेड़ी ज्वाइन कर लेने की नसीहत दी है।
2 min read
Sep 20, 2026
rahul gandhi
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी (Source- x @jitupatwari)

Rahul Gandhi: इंदौर में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री करने पर BJP हमलावर हो गई है। राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मंच पर कुछ ऐसी बातें की जिनसे पता चलता था कि वे प्रधानमंत्री मोदी का मजाक उड़ा रहे थे। ऐसे में अब BJP के कई नेताओं ने उन पर पलटवार किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन पर निशाना साधाते हुए कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए।

फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह मिमिक्री कर रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें पार्टी छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी को बेरोजगार कर दिया है, इसलिए कम से कम उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडियन का रोजगार तो मिल ही जाएगा।

बीजेपी नेताओं ने भी कांग्रेस को घेरा

इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिमिक्री का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस को कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी बताया। महाराष्ट्र बीजेपी विधायक राम कदम ने भी इस कार्यक्रम में मिमिक्री किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मिमिक्री मनोरंजन दे सकती है, लेकिन अगर देश को आगे बढ़ाना है और छात्रों के उत्थान की बात करनी है तो नीति, कड़ी मेहनत और अवसरों पर चर्चा जरूरी है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में हुई पीएम मोदी की मिमिक्री

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तौर-तरीकों और उनके सार्वजनिक व्यवहार की मिमिक्री की गई थी। पीएम मोदी की मिमिक्री करने वाले कलाकार पुलकित मणि हैं। वह भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। इस दौरान कलाकार ने पीएम मोदी की हंसी, हाथों के इशारे, लोगों का अभिवादन करने और उनसे गले मिलने के अंदाज की नकल की। यह एक्ट राहुल गांधी के छात्रों पर केंद्रित कार्यक्रम के दौरान हुआ था।

Updated on:
20 Sept 2026 03:08 pm
Published on:
20 Sept 2026 02:37 pm