राष्ट्रीय

वीडियो में टोपी पहने लोगों पर बंदूक से निशाना लगाते नजर आए हिमंता बिस्वा सरमा, असम भाजपा की पोस्ट पर विवाद

भाजपा असम ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें सीएम हिमंता बिस्वा सरमा अल्पसंख्यकों और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे है। विपक्ष ने इस वीडियो की कड़ी आलोचना की और इसे नरसंहार बताया।

2 min read
Feb 09, 2026
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (फोटो- सुप्रिया श्रीनेत एक्स पोस्ट)

असम भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल BJP Assam Pradesh पर पोस्ट किया गया एक विवादित वीडियो राजनीति में विवादों का केंद्र बन गया है। इस एआई वीडियो का शीर्षक "पॉइंट ब्लैंक शॉट" था और इसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को राइफल से निशाना लगाते हुए दिखाया गया था। वीडियो में असम सीएम की बंदूक से निकली गोली मुस्लिम टोपी पहने कुछ लोगों की तस्वीरों पर जा लगती है और बैकग्राउंड में लिखा आता है "नो मर्सी", यानी कोई दया नहीं। इन लोगों में से एक व्यक्ति की तस्वीर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से मिलती-जुलती थी।

ये भी पढ़ें

‘पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के खिलाफ फैलाया झूठ’…कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लगाया आरोप

विवाद के बाद बीजेपी ने डिलीट किया पोस्ट

वीडियो के आखिर में सीएम सरमा को 'काउबॉय' की वेषभूषा में पिस्टल पकड़े हुए दिखाया गया और स्क्रीन पर 'विदेशी-मुक्त असम', 'बांग्लादेशियों पर कोई दया नहीं' और 'पाकिस्तान क्यों नहीं गए' जैसे वाक्य लिखे थे। इसमें कुछ असली फुटेज के साथ एआई जनरेटेड इमेज का इस्तेमाल किया गया था। यह वीडियो सामने आने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स और विपक्षी पार्टियां इस वीडियो की आलोचना करने लगे। वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद असम बीजेपी ने अपने अकाउंट से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

कांग्रेस ने वीडियो को रिपोस्ट किया

Congress ने एक्स पर पोस्ट कर वीडियो को 'अल्पसंख्यकों का जेनोसाइड (लक्षित हत्या)' बताते हुए कड़ी निंदा की। पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इसे 'नरसंहार का आह्वान' करार दिया और न्यायपालिका से सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते ने भी अपने एक्स अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा कि वीडियो हटाना काफी नहीं है। यह वीडियो बीजेपी की सच्चाई दर्शाता है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की मांग की है। अभी इस मामले में BJP की ओर से कोई आधिकारिक सफाई या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। असम भाजपा के प्रवक्ता रंजीब कुमार सरमा और सोशल मीडिया कन्वेनर बिस्वजीत खौंड ने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से परहेज किया है।

Published on:
09 Feb 2026 01:21 pm
Also Read
View All
परिसीमन विधेयक: परिसीमन आयोग तय करेगा राज्यों की विधानसभाओं में सीटों की संख्या, SC-ST सीटों में भी होगा महिला आरक्षण

आज रिटायर हो जाएंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर, उनके खिलाफ 1 साल से लंबित है महाभियोग नोटिस

बंगाल चुनाव 2026: दीवारों पर लिखी जंग, रंगों में बसी राजनीति, डिजिटल युग में घोषणा पत्र को टक्कर दे रहे जीवंत संदेश

बंगाल में अमित शाह, ममता बनर्जी और राहुल गांधी ने भरी हुंकार: एक तरफ AIIMS, IIT-IIM बनाने पर जोर, दूसरी तरफ आरोपों की बयार

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने जाने बंगाल के सियासी समीकरण, SIR का गणित सुलझाने में जुटे राजनीतिक दल