राष्ट्रीय

PM Modi के कार्यक्रम से लगातार दूरी बना रहें CM के. चंद्रशेखर राव, जानिए क्या है वजह?

PM Modi in Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वे पीएम मोदी की आगमन पर उनका स्वागत भी नहीं करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2023, 2:26 PM IST
 CM KCR should maintain distance from PM Modi in telangana today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (Prime Minister Narendra Modi) आज दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना के दौरे पर हैं। यहां वह महबूब नगर जिले में राज्य को आज सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम से राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर शामिल नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री की अगवानी नहीं करेंगे KCR

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव (Talasani Srinivas Yadav) ने बताया कि पीएम मोदी (PM Modi) के आगमन पर सीएम केसीआर की जगह वे उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही, श्रीनिवास प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

6वीं बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से बनाई दूरी

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि तेलंगाना के CM केसीआर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं। यह लगातार छठी बार होगा, जब केसीआर (KCR) पीएम मोदी के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पहले, अप्रैल में आमंत्रित किए जाने के बावजूद केसीआर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे और न ही उनका स्वागत किया था। बाद में, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि वह केसीआर सरकार के असहयोग से काफी आहत हैं।


प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से क्यों दूरी बना रहे KCR?

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से दूरी बनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है राज्य में भाजपा का बढ़ता प्रभाव। बता दें कि अब तक तेलंगाना की सियासत में मुख्य रूप से BRS और कांग्रेस के बीच ही रही है। लेकिन भाजपा में मोदी-शाह युग आने के बाद से ही पार्टी तेलंगाना में अपना प्रभाव बढ़ा रही है। इससे KCR काफी परेशान है। इसके साथ ही साल के अंत में राज्य में चुनाव होने वाला है। ऐसे में KCR प्रधानमंत्री के साथ मंच नहीं शेयर करना चाहते। उन्हें लगता है कि PM Modi के साथ मंच शेयर करने के कारण उनके वोटरों के बीच गलत संदेश जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
सोनम वांगचुक के HIAL स्कूल को लद्दाख प्रशासन का नोटिस, कोर्ट के फैसले तक गतिविधियां रोकने का आदेश, शाम 5.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

‘किसी भी मंच पर आ जाएं’, अमित शाह के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राहुल गांधी को दी डिबेट की चुनौती

चिदंबरम नटराज मंदिर का प्रबंधन नहीं संभाल पाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

यौन अपराध के मामलों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 850 फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स की मिली मंजूरी

पंजाब में राहुल-खरगे की रैली पर BJP का पलटवार, बोली- पहले अपने नेताओं से पूछें, नशे पर लगाम कैसे लगेगी