scriptobjectionable slogans found inside jawaharlal nehru university campus abvp slams left organizations | JNU में फिर लिखे भारत विरोधी नारे, ...तेरी कब्र खुदेगी | Patrika News

JNU में फिर लिखे भारत विरोधी नारे, ...तेरी कब्र खुदेगी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2023 02:09:23 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

JNU Campus: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) परिसर से एक बार फिर नफरती फैलाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह कैंपस में कुछ जगहों पर देश विरोधी नारें लिखे मिले।

JNU Campus
JNU Campus

Anti National Slogan at JNU Campus: अक्सर विवादों में रहने वाली दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवाद में आ गई है। रविवार (एक अक्टूबर, 2023) सुबह कैंपस में कुछ जगहों पर देश विरोधी नारें लिखे मिले। JNU कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने विवादित नारे लिख दिए हैं। दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'भगवा जलेगा' जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से फिलहाल इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। JNU कैंपस पहली बार ऐसा नहीं हुआ। पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.