29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka Murder: 5 साल पहले की थी लव मैरिज, रिश्ते में दरार के बाद पत्नी ने मांगा तलाक तो पति ने उतारा मौत के घाट

Belagavi Murder: बेलगावी जिले में तलाक मांगने पर 31 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Rakesh Mishra

•

Sep 29, 2026

Belagavi Murder

मृतका लक्ष्मी मदमागेरी और आरोपी पति राजू मदमागेरी। फोटो- आईएएनएस

Karnataka Crime: कर्नाटक के बेलगावी जिले में तलाक मांगने से नाराज पति ने 31 वर्षीय पत्नी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार को बैलहोंगल तालुका के अमतूरु गांव में हुई। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतका की पहचान बैलहोंगल कस्बे के गोल्लारा ओणी निवासी लक्ष्मी मदमागेरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मी और उसके पति राजू मदमागेरी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया पति

दोनों ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। बाद में उनके बीच मतभेद बढ़ गए और लक्ष्मी ने पति से तलाक लेने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार को लक्ष्मी अमतूरु के पास अपने कार्यस्थल पर थी। राजू वहां पहुंचा और उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ दूर जाने के बाद उसने कथित तौर पर लक्ष्मी पर पत्थर से हमला कर दिया।

लक्ष्मी की मौके पर ही मौत

सिर पर गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राजू वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बैलहोंगल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में और जानकारी सामने आएगी। मामले की जांच जारी है।

तलाक के बाद हिंसा के मामले पहले भी सामने आए

कर्नाटक में वैवाहिक विवाद और तलाक से जुड़े मामलों में महिलाओं की हत्या की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। दिसंबर 2025 में बेंगलुरु में 39 वर्षीय बैंक सहायक प्रबंधक भुवनेश्वरी की उसके अलग रह रहे पति बालमुरुगन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक दिसंबर की शाम राजाजीनगर औद्योगिक क्षेत्र में काम से घर लौटते समय आरोपी ने कथित तौर पर नजदीक से चार गोलियां चलाई थीं। बाद में उसने मागड़ी रोड पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था।

चाकू मारकर हत्या

जनवरी 2026 में येल्लापुर में रंजिता नाम की तलाकशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि उसने एक व्यक्ति के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। घटना के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। अगस्त 2022 में हासन जिले के होलेनरसीपुर में 24 वर्षीय चैत्रा की उसके अलग रह रहे पति शिवकुमार ने अदालत परिसर में हत्या कर दी थी।