राष्ट्रीय

बख्शेंगे नहीं…बैंक कर्मचारी हो या सरकारी अधिकारी, 590 करोड़ के घोटाले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खरी-खरी

IDFC Bank Fraud Case: विधानसभा में सोमवार को यह मुद्दा उठने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक-एक पैसा वापस लाया जाएगा और चाहे बैंक कर्मचारी हो या सरकारी अधिकारी किसी को बख्शेंगे नहीं, सख्त कार्रवाई होगी।

2 min read
Feb 24, 2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (इमेज सोर्स: Haryana CM पेज एक्स)

Haryana Government Accounts Freeze: आइडीएफसी बैंक में हरियाणा सरकार के खाते से धोखाधड़ी कर 590 करोड़ रुपए निकाले जाने का घोटाला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने आइडीएफसी और एयू स्माल बैंक में सरकारी विभागों व निगमों के खाते खोलने पर बैन (डी-पैनल) लगा दिया है।

ये भी पढ़ें

बड़ा हादसा: विमान में 7 लोग थे मौजूद…रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश

हरियाणा के वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र

हरियाणा के वित्त विभाग ने परिपत्र जारी कर कहा है कि अगली सूचना तक इन बैंकों में कोई भी सरकारी राशि न जमा की जाएगी, न निवेश होगी और न ही कोई लेन-देन किया जाएगा। सभी विभागों व निगमाें को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने खाते बंद कर शेष राशि तुरंत अन्य बैंकों में स्थानांतरित करें। गत तीन-चार दिन की जांच के बाद राज्य सरकार को पता चला था कि आइडीएफसी बैंक की चंडीगढ़ शाखा में उसके खाते से 590 करोड़ रुपए निकाल लिए गए। बैंक ने भी यह मामला सामने आने के बाद चार कर्मचारियों को निलंबित किया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के साथ सेबी को इसकी जानकारी दी है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्या कहा?

विधानसभा में सोमवार को यह मुद्दा उठने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक-एक पैसा वापस लाया जाएगा और चाहे बैंक कर्मचारी हो या सरकारी अधिकारी किसी को बख्शेंगे नहीं, सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में एसीबी और विजिलेंस जांच के आदेश दिए। उधर, एयू बैंक ने राज्य सरकार द्वारा डी-पैनल करने के बाद कहा कि उनके खातों में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। सभी खाते केवाईसी करने के बाद खोले गए और सभी खातों का मनी ट्रेल उनके पास उपलब्ध है जो सरकार को दे दिए गए हैं।

आरबीआइ की नजर, सरकार पैसा लौटाएगा बैंक

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वह मामले पर नजर रखे हुए हैं और कोई प्रणालीगत समस्या नहीं है। इस बीच सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ आइडीएफसी बैंक के टॉप मैनेजमेंट की बातचीत में बैंक ने कहा कि वह एक-दो दिन में ही सरकार को पूरा बकाया पैसा लौटा देगा।

ये भी पढ़ें

न्यूयॉर्क में आपातकाल जैसी स्थिति; ब्लिजर्ड अलर्ट से मचा हाहाकार, जानिए क्या होती है ये चेतावनी?

Published on:
24 Feb 2026 04:34 am
Also Read
View All

अगली खबर