राष्ट्रीय

स्प्रिट से तैयार हुई बिहार में ज़हरीली शराब, मौतों के बाद प्रशासन हुआ सख्त और दिया कार्रवाही का आदेश, अब तक 19 लोग गिरफ्तार

बिहार के कुछ जिलों में पिछले कुछ दिनों में ज़हरीली शराब के सेवन से मौतों के मामले देखने को मिल रहे हैं। इसी मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक हाई लेवल मीटिंग बुलाकर इस मामले में सख्त कारवाही के आदेश दिए।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 11:49 AM IST
screenshot_2021-11-04_bihar_insident_1.png
21 people in Bihar died after drinking poison liquor

नई दिल्ली। बिहार में शराब-बंदी के दावों की धज्जियां उड़ते हुए पिछले कुछ दिनों में ज़हरीली शराब के सेवन से कुछ जिलों में मौतों के मामले देखने को मिले हैं। बिहार के गोपालगंज, बेतिया और पश्चिमी चम्पारण में पिछले 2-3 दिनों में 20 से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं। पिछले 15 दिनों में 40 से ज़्यादा लोगों ने ज़हरीली शराब के सेवन की वजह से अपनी जान गंवा दी। इसके साथ ही कई लोग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। कुछ लोगों की तो ज़हरीली शराब के सेवन से आंखों की रौशनी तक चली गई है।

प्रशासन हुआ सख्त

बिहार में ज़हरीली शराब के सेवन से हो रही मौतों और विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमलों के बाद अब प्रशासन सख्त हो गया है। सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जहरीली शराब के सेवन से हो रही मौतों के मुद्दे पर एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। सीएम नीतीश ने इस मीटिंग में संबंधित अधिकारियों से बिहार में ज़हरीली शराब के सेवन से हो रही मौतों के मुद्दे की सख्त जांच करने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने के भी आदेश दिए हैं।

स्प्रिट से तैयार किया गया मौत का ज़हर

गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के अनुसार जांच में पता चला है कि जिस ज़हरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत हुई है उसे स्प्रिट से तैयार किया गया है।

अब तक 19 लोग गिरफ्तार

ज़हरीली शराब के सेवन से बिहार में हो रही मौतों के मुद्दे पर प्रशासन की सख्ती के बाद गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों से 50 से ज़्यादा जगहों पर छापा मारा गया है। इन छापों में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 270 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई है। एसपी आनंद कुमार ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती तो लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाही की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
मीनाक्षी शिंदे को दोहरा झटका, पहले देना पड़ा इस्तीफा, अब शिवसेना के पार्षदों ने भी बनाई दूरी, टेंभी नाका पर नहीं जुटे नेता

Badrinath Helicopter Crash : बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, CM धामी ने घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश

Pune News: पुणे में तीन दिन से खड़ी कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Rahul Gandhi News: CEC महाभियोग कार्यक्रम टलने के बाद राहुल गांधी का बड़ा दांव, वोट के अधिकार पर विपक्ष ने खोला मोर्चा

अनंत सिंह का बड़ा खुलासा! बोले- दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने करवाई, मुझे फंसाने की रची साजिश